एक्सप्लोरर

UP News: एलडीए में बाबुओं और अधिकारियों का बड़ा 'खेल', अपनों के नाम बुक करवाकर रोके सैकड़ों फ्लैट

UP News: एलडीए में बाबुओं और अधिकारियों का बड़ा खेल सामने आया है. इन्होंने एलडीए की आवासीय योजनाओं में अपनों के नाम सैकड़ों फ्लैट बुक करके रोक दिए. अब प्राधिकरण ने नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है.

UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण में बाबुओं और अधिकारियों का बड़ा खेल सामने आया है. इन लोगों ने एलडीए (LDA) की विभिन्न आवासीय योजनाओं (Housing Plans) में अपनों और परिचितों के नाम सैकड़ों फ्लैट (Flats) बुक करके रोक दिए. हाल ही में एलडीए वीसी ने जब फ्लैटों को लेकर समीक्षा की तो इस बात का खुलासा हुआ. अब इन फ्लैट को बुक कराने वालों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं. इसके बाद इनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया होगी और नए सिरे से इन्हें आवंटित किया जायेगा. एलडीए के अधिकारियों की मानें तो विभिन्न योजनाओं में अभी ऐसे करीब 1 हज़ार फ्लैट और निकल सकते हैं.
 
एलडीए में बाबुओं, अधिकारियों का खेला
असल में एलडीए ने अपने करीब 2200 फ्लैट बेचने के लिए चिन्हित किये हैं. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे फ्लैट भी हैं जिन्हें लोगों ने कुछ रकम देकर बुक करा दिया. लेकिन इसके बाद न तो पैसा जमा किया न रजिस्ट्री कराई. ये खेल तब खुला जब एलडीए वीसी ने विभिन्न योजनाओं में कुल फ्लैट और रजिस्ट्री हुए फ्लैट की संख्या मिलवाई. एलडीए ने 2009 से 2015 के बीच फ्लैट की कई योजनाएं शुरू की. तब इनकी कीमत काफी कम थी. यहां तक कि गोमतीनगर विस्तार जैसी प्राइम लोकेशन में दो बेडरूम के फ्लैट की कीमत महज 18 से 20 लाख थी.

परिचितों के नाम बुक कराए फ्लैट

भविष्य में मुनाफे का सौदा देख एलडीए के ही कई लोगों ने अपने परिचितों के नाम बुकिंग अमाउंट जमा कर फ्लैट होल्ड करा दिया. गोमती नगर विस्तार में गंगा, यमुना, सरस्वती, अलकनंदा जैसी तमाम योजनाओं में कई फ्लैट मिले हैं. ये सभी लखनऊ के पॉश इलाके में हैं जिनकी कीमत अब काफी बढ़ चुकी है. अब यहां भी लोगों को फ्लैट लेने का अवसर मिलेगा. 

Presidential Polls: ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते ओमप्रकाश राजभर की इस तस्वीर ने मचाई हलचल, जानिए- इसके मायने

प्राधिकरण की ओर से भेजे गए नोटिस
एलडीए वीसी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया की अब इन फ्लैट को बुक कराने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे. इसके बाद नियमानुसार आवंटन निरस्त होंगे और फिर नए सिरे से लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा. एलडीए वीसी ने बताया की अनुमान है की एलडीए की 200 करोड़ से ऊपर की रकम फ्लैट में फंसी हुई है. ये और अधिक भी हो सकती है. इन फ्लैट की बिक्री से एलडीए को भी फायदा होगा और फ्लैट लेने की इच्छा रखने वालों को भी. वहीं जो लोग इस गड़बड़ी में शामिल पाये जायेंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget