एक्सप्लोरर

Presidential Polls: ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते ओम प्रकाश राजभर की इस तस्वीर ने मचाई हलचल, जानिए- इसके मायने

Presidential Election 2022 Voting: राष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम की एक तस्वीर सुर्खियों में आ गई है. इस तस्वीर में दोनों एक साथ दिख दे रहे हैं.

Presidential Election 2022 Voting: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है, सुबह 10 बजे से ही संसद और सभी राज्यों की विधानसभाओं में विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद अपना मत डाल रहे हैं. यूपी में भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है. इस बीच यूपी विधानसभा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई. समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के साथ नजर आए.
 
ब्रजेश पाठक के साथ दिखे ओपी राजभर
ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच की तल्खियां जगजाहिर हो चुकी हैं. ऐसे में आज जब सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला, इस दौरान एक बेहद दिलचस्प तस्वीर भी देखने को मिली ओमप्रकाश राजभर जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालकर बाहर निकले तो उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे. दोनों सदन के बाहर एकसाथ दिखाई दिए. यही नहीं उन्होंने मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखाकर एकसाथ फोटो भी खिंचाई और जीत का दावा किया. इस तस्वीर के साथ ही सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए कि क्या ओपी राजभर एक बार फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं?
 
राजभर ने किया द्रौपदी मुर्मू की जीत का दावा
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के बाद ओपी राजभर ने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता लखनऊ से ही होकर जाता है. उन्होंने दावा किया कि द्रौपदी मुर्मू भारी संख्या में वोट हासिल करके जीतने जा रही हैं. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी एनडीए उम्मीदवार की एतिहासिक जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगी. सभी प्रतिनिधियों ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया है. हर कोई उनका समर्थन कर रहा है.
 
सपा से नाराज चल रहे हैं ओमप्रकाश राजभर
दरअसल, ओमप्रकाश राजभर खुद को सपा द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद से नाराज हैं. उन्होंने पहले ही एलान कर दिया था कि वो और उनकी पार्टी के विधायक राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे. ओपी राजभर ने कहा कि सीएम योगी ने फोन कर उन्हें बुलाया था और द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा, जिसके बाद उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग का फैसला लिया. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget