एक्सप्लोरर

Prophet Remarks Row: 'नुपुर शर्मा पर होता एक्शन तो यूपी में नहीं होते दंगे', हिंसा पर ओपी राजभर का बड़ा बयान

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर नूपुर शर्मा और उनके पति नवीन जिंदल पर कार्रवाई की गई होती तो शुक्रवार की घटना नहीं होती.

UP News: हरदोई पहुंचे भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बयानों के द्वारा आग उगलने और लगाने के मामले में अगर सरकार ने नूपुर शर्मा-नवीन जिंदल पर कार्रवाई कर दी होती और मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया होता तो कल जो उत्तर प्रदेश में घटनाएं हुई हैं वह नहीं होती. इस घटना की शुरुआत वहीं से हुई है और सरकार ऐसे लोगों को बचाने में लगी हुई है.

हापुड में हुई घटना में मृतकों को मिलना चाहिए मुआवजा
बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत पर हापुड़ जाते समय ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गयी लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा है. नौ दिन हो चुके हैं कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला है. जो हॉस्पिटल में भर्ती हैं उनको भी इलाज नहीं मिल रहा है. सरकार मृतकों के परिवारों को 50 लाख और जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं उनके इलाज के लिए 20-20 लाख रुपया देना चाहिए लेकिन सरकार ने अभी तक उसको नोटिस में नहीं लिया है. 

विवादित टिप्पणी का मामला: हिंसा भड़काने वालों को छोड़ें नहीं, किसी बेकसूर को छेड़ें भी नहीं

'नूपुर शर्मा ने किया है आग लगाने का काम'
राजभर ने कल हुई घटनाओं को लेकर कहा कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल जिन्होंने आग लगाने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी के नेता होने की वजह से सरकार ने उस पर अगर कार्रवाई कर दिया होता, मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया होता, तो कल की कोई घटना नहीं होती. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल की घटना की शुरुआत उन्होंने ही करी सरकार उनको बचाने में लगी है. गलती की जिन्होंने बयान दिया, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया, उनके लिए सरकार कानूनी कार्रवाई करें लेकिन निर्दोष को परेशान ना करें. सरकार को पहले अंकुश उन पर लगाना चाहिए जो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. देश संविधान से चल रहा है गलत बयानबाजी करके माहौल को बिगाड़ रहे हैं. पूर्व में प्रदेश शांतिपूर्ण माहौल में था लेकिन जिस जिले में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हो पूरी प्रशासनिक महकमा हो और वहां का खुफिया तंत्र क्या कर रहा था. आईबी के लोग क्या कर रहे थे जितने भी सीआईडी के लोग थे वह क्या कर रहे थे खुफिया तंत्र था इनको तो पहले ही जानकारी होनी चाहिए थी लेकिन खुफिया तंत्र फेल हो गया इससे बड़ा और कुछ नहीं होगा. जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है उन कार्रवाई करना चाहिए.

एसी में बैठने वालों को जनता नकार देती है
महान दल को लेकर उन्होंने कहा कि केशव देव मौर्य ने एक नारा दिया था कि महान दल ने ठाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है. हमारी मुलाकात हो जाएगी तो सब ठीक हो जाएगा.उन्होंने कहा कांग्रेस थी जनता ने उसको नकार दिया बसपा आई उसको नकार दिया. जनता दल था उसको नकार दिया. सपा थी उसको नकार दिया. उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी को नकार दिया और एसी में बैठने वाली बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर रह गई कांग्रेस 2 सीट पर रह गई. जो ऐसी में बैठेगा उसको जनता नकार देगी.

UP Politics: 'वो थोड़ा कम बोलें तो ठीक रहेगा', आजम खान पर योगी के मंत्री जेपीएस राठौर का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget