एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में बर्तन कारोबारी पर जीएसटी विभाग की रेड से भड़के व्यापारी, जमकर किया हंगामा

Hapur News: हापुड़ के कसेरट बाजार में जीएसटी विभाग की टीम बर्तन व्यापारी पर छापेमारी के लिए पहुंची जहां उन्हें व्यापारियों का खासा विरोध झेलना पड़ा. व्यापारी काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में कसेरट बाजार में जीएसटी विभाग (GST Department) की एसआईबी टीम एक बर्तन व्यवसायी के यहां छापेमारी (Raid) करने पहुंची जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया. ये खबर लगते ही व्यापारी नेताओं समेत सैकड़ों व्यापारी वहां इकट्ठा हो गए और बाजार बंद करने की धमकी देने लगे. जिसके बाद ये व्यापारी काली पट्टी बांधकर दुकान के सामने धरने पर बैठ गए. उन्होंने जमकर जीएसटी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली. 

एक तरफ जीएसटी विभाग की टीम जांच को लेकर अड़ी हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ व्यापारी भी उनके खिलाफ खुलकर विरोध में उतर आए. तमाम व्यापारी अपनी दुकाने बंद करके धरने में शामिल हो गए. जीएसटी विभाग की टीम घंटों तक व्यापारी नेताओं से बात करती रही, लेकिन व्यापारी भी जांच न कराने की बात पर ही अड़े रहे. खबर लिखे जाने तक जीएसटी की एसआईबी टीम व्यापारियों के सामने कमजोर पड़ती दिखाई दी. 

व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर लगाया ये आरोप

वही एक व्यापारी नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से जीएसटी विभाग हापुड़ के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है, उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहां एक तरफ कोरोना बीमारी के बाद से व्यापार खत्म सा हो गया था, जिससे व्यापारी काफी परेशान था अबकी बार कुछ अच्छा व्यापार होने की उम्मीद थी लेकिन जीएसटी विभाग त्योहारों के समय में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है. जिसको व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और त्योहारों तक जीएसटी विभाग को कहीं भी छापेमारी नहीं करने दी जाएगी.

इस मामले पर जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस समय पटाखा, बर्तन व ज्वेलरी की खरीद-फरोख्त की जाती है जिसमें टैक्स चोरी भी होती है. आज हमारी टीम हापुड़ के एक बर्तन व्यापारी पर छापेमारी के लिए पहुंची, जिनके अघोषित गोदाम भी हैं. जिसमें काफी माल भी भरा हुआ है और साथ ही लगता है इनके पास इसके कोई बिल भी नहीं है. वहीं जब उनसे व्यापारियों के विरोध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस का त्यौहार आने वाला है इसको लेकर व्यापारी विरोध जता रहे हैं. बाकी और कोई बात नहीं है. 

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव की सियासी विरासत को लेकर नहीं होगी रार! अखिलेश के लिए अच्छे संकेत, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget