एक्सप्लोरर

UP: केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल के गांव का बदलेगा नाम, अफजलपुर से शिवपुर करने का प्रस्ताव पेश

UP News: सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल के गांव का नाम बदले जाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए जिला पंचायत में प्रस्ताव पेश किया जा चुका है. जानिए ये नाम क्यों बदला जा रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तमाम जिलों और जगहों के नाम बदलने की सियासत जोरों-शोरों से हो रही है. इस बीच अब सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) की ससुराल के गांव का नाम बदले जाने की तैयारी है. इसके लिए बाकायदा जिला पंचायत (Jila Panchayat) में प्रस्ताव पेश किया जा चुका है. उम्मीद है कि जल्द होने वाली अगली बैठक में उनकी ससुराल के गांव का नाम अफजलपुर (Afzalpur wari) से बदलकर शिवपुर (Shivpur) कर दिया जाएगा. इसके पीछे दलील यह दी जा रही है कि अफजलपुर गांव से आतंकी अफ़ज़ल गुरु का नाम जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें बदलाव किया जा रहा है. 

बदला जाएगा डिप्टी सीएम की ससुराल का नाम

केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल का नाम अफजलपुर है, ये बात अलग है कि ये आतंकी अफजल के नाम पर नहीं बल्कि सत्तर साल पहले यहां रहने वाले ज़मींदार अफ़ज़ल के नाम पर रखा गया था. बहरहाल डिप्टी सीएम केशव की ससुराल का नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर सियासी कोहराम और विवाद दोनों ही छिड़ गया है. इस पूरे मसले पर डिप्टी सीएम और उनके परिवार के साथ ही ससुराल के लोगों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है.  

जिला पंचायत में होगी चर्चा 

दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी देवी कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील के अफजलपुर वारी गांव की रहने वाली हैं. ये गांव सिराथू तहसील मुख्यालय से करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर है. इस ग्राम सभा में खूझा - मीरापुर- मैदहाई- बाले का पूरा और कैथीपुर नाम के पांच मजरे हैं. ग्रामसभा में ओबीसी-दलित और मुस्लिम वर्ग के लोग बहुतायत में रहते हैं. केशव मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद अफजलपुर वारी गांव अचानक सुर्ख़ियों में आ गया था. बीते दिनों हुई जिला पंचायत की बैठक में वार्ड नंबर बारह के सदस्य तूफ़ान सिंह यादव ने अफजलपुर वारी का नाम बदलकर शिवपुर वारी किये जाने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर जल्द ही जिला पंचायत की खुली बैठक में चर्चा होगी. 

इस बात पर जताई गई है आपत्ति

प्रस्ताव रखने वाले सदस्य तूफ़ान सिंह यादव की तरफ से दलील दी गई है कि अफजलपुर गांव में अफ़ज़ल नाम कतई ठीक नहीं है, क्योंकि इसके साथ देश की संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफ़ज़ल गुरु का नाम जुड़ा हुआ है. ऐसे में इसे बदल दिया जाना चाहिए. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि देश की आज़ादी से पहले भी इस ग्राम सभा का नाम शिवपुर वारी ही था, लेकिन सत्तर साल पहले इसका नाम गांव के ही रसूखदार ज़मींदार अफ़ज़ल अहमद के नाम पर कर दिया गया. इस बारे में तूफ़ान सिंह यादव का कहना है कि अफजलपुर वारी नाम होने से कई बार लोग इसे आतंकी अफ़ज़ल गुरु से जोड़ने लगते हैं और यहां के लोगों को शर्मिंदगी झेलते हुए सफाई देनी पड़ती है. 

सपा से बिगड़ रहे हैं ओम प्रकाश राजभर के रिश्ते? अखिलेश यादव और सुभासपा के इस फैसले से मिले संकेत

चर्चा के बाद होगा फैसला

इस बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर का कहना है कि प्रस्ताव पर नियम के मुताबिक़ चर्चा कराकर ही कोई फैसला लिया जाएगा. बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए नाम बदलने की वकालत की है. उनका कहना है कि सनातन परंपरा का एहसास कराने वाली तमाम जगहों के नाम मुगलों के राज में बदल दिए गए थे. ऐसे में एक संत सीएम की अगुवाई में बीजेपी की सरकार होने पर इन्हें फिर से बदलना ही ठीक रहेगा. दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों से जुड़े नेताओं का कहना है कि बीजेपी सरकारों के पास अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कोई काम तो है नहीं, इसी वजह से वह नाम बदलने के शिगूफे छोड़ती रहती है. 

इन शहरों के बदले जा चुके हैं नाम

गौरतलब है कि यूपी में साल 2017 में योगी की सरकार बनने के बाद सबसे पहले मुग़लसरांय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय किये जाने की सिफारिश की गई थी. इसके बाद इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैज़ाबाद जिले का नाम अयोध्या किया गया. अलीगढ़ और सुल्तानपुर जैसे शहरों का नाम बदलने की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसे में अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल के गांव का नाम अफजलपुर से बदलकर शिवपुर किये जाने के प्रस्ताव पर फिर से सियासत शुरू हो गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Ramnagar Accident News: उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget