एक्सप्लोरर

यूपी के 9 जिलों से फरियादी पहुंचे सीएम योगी के पास, साझा किया अपना दर्द, मुख्यमंत्री बोले- जवाबदेही तय की जाएगी

UP News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि सभी मामलों में समय से कार्रवाई हो और कोई भी पीड़ित बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर न हो.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का एकमात्र उद्देश्य है प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं का समाधान. इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान वे खुद सभी फरियादियों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनता दर्शन में कुल 60 से अधिक फरियादी पहुंचे. सबसे अधिक मामले प्रयागराज जिले से आए. पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, पेंशन, सड़क, बिजली और ज़मीन विवाद से जुड़े मुद्दे सामने आए. मुख्यमंत्री ने हर फरियादी को भरोसा दिलाया कि उनकी बात पर पूरा ध्यान दिया जाएगा और समस्या का समाधान हर हाल में कराया जाएगा. उन्होंने अफसरों से कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ लोगों की शिकायतों पर कार्य करें.

हर पीड़ित तक पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने न सिर्फ मंच पर बैठकर सुनवाई की, बल्कि खुद चलकर पीड़ितों के पास पहुंचे. वे लोगों से उनकी समस्याओं के साथ-साथ परिवार की स्थिति और ज़रूरतों के बारे में भी बात करते नजर आए. कई फरियादियों के साथ बच्चे भी आए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने दुलारा और चॉकलेट देकर पढ़ाई में अच्छा करने की सलाह दी.

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि सभी मामलों में समय से कार्रवाई हो और कोई भी पीड़ित बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

जनपदवार आए फरियादी
इस बार जनता दर्शन में प्रयागराज से 8, देवरिया से 4, सहारनपुर, बस्ती और फतेहपुर से 3-3 फरियादी आए. वहीं मुरादाबाद, पीलीभीत, अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और भदोही से भी दो-दो लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे.

यूपी के किसानों के लिए नई योजना ला रही योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मांगा प्लान

जनता दर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह कार्यक्रम है, जिसमें वे सीधे आमजन से मिलते हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ ने इस परंपरा को नियमित रूप से निभाया है. गोरखपुर में जब वे महंत और सांसद थे, तब भी वे रोज सुबह जनता से मिलते थे. अब लखनऊ में भी यह सिलसिला जारी है. इसका उद्देश्य है कि शासन की ऊपरी परत तक आम जनता की आवाज सीधे पहुंचे और त्वरित न्याय मिले.

यह जनता दर्शन उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जनसुनवाई’ प्रणाली का एक मानवीय विस्तार है, जो बताता है कि सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं, जमीन पर लोगों के बीच भी सक्रिय है. मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को लोगों के बीच बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget