एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: चित्रकूट में बीजेपी तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का करेगी आयोजन, सीएम योगी सहित 19 मंत्री होंगे शामिल

Sitapur News: यूपी के चित्रकूट में बीजेपी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है. इस शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी सरकार के 19 कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे.

UP News: धर्मनगरी चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन करने जा रही है. जो 29 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा. प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर पार्टी और संगठन के लोगो ने चित्रकूट जनपद में अपना डेरा डाल लिया है. वहीं कानपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चित्रकूट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के सभागार में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस बैठक में 29 जुलाई से लगने वाले बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग शिविर की तैयारियों की रणनीति बनाई गई.

बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे भाग
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण वर्ग शिविर सीतापुर के बिंदीराम होटल में आयोजित किया जाएगा. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम सहित प्रदेश सरकार के 19 कैबिनेट मंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत प्रदेश कमेटी के 40 पदाधिकारी शिविर में शामिल होंगे. यूपी के सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री समेत 24 पदाधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक और विभाग संयोजक कुल 22 पदाधिकारी इस शिविर में शामिल होंगे. इसके अलावा शिविर में यूपी के सभी जनपदों के प्रभारी मौजूद रहेंगे.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से आई खौफनाक तस्वीर, तांत्रिक पूजा के लिए जलती चिता से सर किया अलग

200 लोगों के बैठने का किया गया इंतेजाम
यह प्रशिक्षण प्रतिदिन 8 सत्रों  में आयोजित होगा. जो तीन दिनों में 24 सत्रों में पूरा होगा. प्रशिक्षण वर्ग शिविर में बीएल संतोष और मुरलीधर राव समेत अन्य प्रशिक्षणदाता प्रशिक्षण देने के लिए मौजूद रहेंगे. प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक तय किए गए हैं. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों के बैठने के इंतेजाम किए जा रहे हैं. इस होटल में सिर्फ प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोगो को ही एंट्री दी जाएगी.

तय की जाएगी 2024 की रूपरेखा
खास बात यह है कि इस प्रशिक्षण वर्ग के जरिए सरकार और संगठन में समन्वय बनाने के साथ ही आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तय की जा जाएगी. वहीं मंत्रियों के जमावड़े को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी में जुट गया है.वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों तेज कर दी है. जिसमें कार्यकर्ता प्रशिक्षण के दौरान आने वाले वीवीआईपी लोगों के रहने खाने के इंतजाम करने में जुटे हुए हैं. वहीं कानपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का कहना है कि बीजेपी की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन हो रहा है. जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस प्रशिक्षण में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा होगी.

UP Police Recruitment Exam Case: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर लगे गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई आज, कोर्ट ने बोर्ड सचिव को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget