एक्सप्लोरर

Ram Rahim: पैरोल मिलने के बाद बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, लाइव आकर अनुयायियों को दिया संदेश

Ram Rahim News: डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद वो डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में पहुंच गया है. राम रहीम के डेरे में आने पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है.

Ram Rahim Get Parole: रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है, जिसके बाद वो बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में पहुंच गया है. इस दौरान डेरा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. डेरे में दूर-दराज से अनुयायियों का पहुंचना शुरू हो गया है. डेरे में राेजमर्रा का सामान भी लाया जा रहा है. डेरे में गुरमीत सिंह लाइव आकर अपने अनुयायियों से कुछ देर के लिए रू-ब-रू भी हुआ. 

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद उसे रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में पहुंचा. राम रहीम के डेरे में आने की जानकारी मिलने के बाद उसके अनुयायियों का भी डेरे में आना शुरू हो गया है. दर्शन करने के लिए आने वाले अनुयायी उसे अपना पिता और भगवान बता रहे हैं. उनका कहना है कि राम रहीम पर लगे आरोप झूठे हैं. डेरे में आने के बाद राम रहीम पहले ही दिन अपने अनुयायियों के लिए दो मिनट के लिए लाइव आया और खुद के डेरे में होने की जानकारी दी. 

जेल से बाहर दिवाली मनाएंगा राम रहीम

इस बार गुरमीत सिंह की दीपावली भी जेल से बाहर धूमधाम से मनाई जाएगी. डेरे में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है. डेरे में साज संगीत का सामान भी सिरसा से लाया गया है. दूध के लिए दो गाय भी सिरसा से मंगवाई गई हैं. डेरे में अनुयायियों की भीड़ रोकने के लिए पहले की तरह गुरमीत सिंह लाइव प्रवचन देगा और अपने अनुयायियों से रू-ब-रू होगा. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए डेरे में मोबाइल टावर भी लगाए गए हैं.

40 दिन की पैरोल पर आया राम रहीम
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इसी साल 17 जून को एक माह के पैरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचा था. इस दौरान उससे मिलने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, उत्तरांचल आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे थे. इस दौरान प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए थे, जिससे सड़क यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी. भीड़ और पैराल के नियमों को टूटते हुए देख पुलिस ने आश्रम प्रबंधन को तीन नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद गुरमीत सिंह ने अनुयायियों से डेरे में न आने और घर पर ही रहकर सुमिरन करने की अपील की थी. 

गुरमीत सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों से रू-ब-रू हुआ था और प्रवचन भी दिए थे. 18 जुलाई को पुलिस ने गुरमीत सिंह को जेल भेज दिया था. 88 दिन बाद गुरमीत सिंह को दोबारा से पैरोल मिल गया है और इस बार वो 40 दिन के लिए जेल से बाहर आया है. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget