एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में राम की पैड़ी को नया लुक देने की तैयारी, जानिए- क्या है पूरी योजना

Ayodhya News: डीएम ने कहा राम की पैड़ी पर लोगों के बैठने की क्षमता बढ़ाई जाएगी. यहां एमपी थियेटर और स्टेडियम की तरह श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीढ़ियां बनेंगी, ताकि लोग दीपोत्सव का लुत्फ ले सकें,

Ayodhya News: अयोध्या में राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) पर शुरू हुए दीपोत्सव (Deepotsav) को जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिल रही है उसको देखते हुए अब राम की पैड़ी के स्वरूप को बदल दिया जाएगा. यहां पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एमपी थियेटर और स्टेडियम की तरह सीढ़ियां बनाई जाएंगी. यह सीढ़ियां राम की पैड़ी के स्लोप पर बनाई जाएंगी. अयोध्या के जिलाधिकरी नीतीश कुमार (DM Nitish Kumar) ने बताया कि राम की पैड़ी की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है. जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपोत्सव का आनंद ले सकेंगे. शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. 

राम की पैड़ी का नया लुक देने की तैयारी
23 अक्तूबर 2022 अयोध्या में राम की पैड़ी पर छठा दीपोत्सव था. हर साल अयोध्या का दीपोत्सव अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता है. इस बार अयोध्या में राम की पैड़ी पर 17 लाख दीपक जलाए गए. 15 लाख 37 हजार दीपक एक साथ जलाकर नया कीर्तिमान भी बनाया गया. इसके लिए 22 हजार से अधिक वॉलंटियर लगाए गए थे. इसके चलते अयोध्या के लोगो को भी अपर्याप्त जगह के कारण स्थान नहीं मिल पाता. इसकी सबसे बड़ी वजह सुरक्षा कारण होता है. वहीं बड़ी संख्या में बढ़ती वीआईपी की संख्या भी राम की पैड़ी पर रहती है. इस बार तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में मौजूद थे. यही कारण है कि राम की पैड़ी की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है. 

डीएम ने बताया क्या है आगे की योजना
अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव त्यौहार विशिष्ट रूप से मनाया जा रहा है और इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. इसलिए हम लोग चाहते हैं कि वहां पर लोगों की क्षमता को बढ़ाया जाए. वहां जो स्लोप हैं उस पर हम लोग सीढ़ियां बनाना चाहते हैं. पूरी कोशिश होगी कि अगली बार जब दीपोत्सव हो तो राम की पैड़ी की क्षमता बढ़ जाए. ये अभी एक विचार के रूप में है. इसको हम लोग परिणित करेंगे. 

अयोध्या आने वाला शायद ही ऐसा कोई श्रद्धालु या पर्यटक होगा जो राम की पैड़ी देखने ना पहुंचता हो. यही कारण है कि राम की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं. इसी क्रम में अब राम की पैड़ी की क्षमता बढ़ाई जाएगी और शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा. यही नहीं गुप्तार घाट से नया घाट तक घाटों को विस्तार दिया जा रहा है. इन घाटों के किनारे सड़कों और पार्कों का भी निर्माण किया जा रहा है. अयोध्या से गुप्तार घाट तक क्रूज चलाने की भी योजना है और क्रूज निर्माण करने वाली एक कंपनी से करार भी हो चुका है.

अगले दीपोत्सव तक राम की पैड़ी की क्षमता ही नहीं बल्कि इसके आसपास बहुत कुछ बदलने वाला है. इसके जरिए गुप्तार घाट से चौधरीचरण सिंह घाट तक सभी रामायण कालीन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. पर्यटकों को रामचरित मानस, राम कथा का श्रवण भी कराया जाएगा. अयोध्या के धार्मिक और पौराणिक स्थलों की जानकारी भी क्रूज  में ही दी जाएगी. इस तरह सुरक्षा सुविधा से युक्त आधुनिक सोलर क्रूज अयोध्या में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, बड़ी संख्या में पहुंचे राम भक्त, जानिए- क्या है इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget