एक्सप्लोरर

Auraiya: तहसील दिवस पर शिकायत के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

UP News: यूपी के औरैया जिले में तहसील दिवस पर शिकायत करने के बाद अवैध निर्माण बुलडोजर चलाया गया. यह अवैध अतिक्रमण चकरोड के जमीन पर की गई थी. प्रशासन द्वारा कब्जा हटाकर चकरोड निकलवाया गया.

UP News: औरैया जिले में फिर एक बार भू माफियाओं के खिलाफ तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. जहां तहसील अधिकारियों को मिली शिकायत के बाद चकरोड की जगह पर बने अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को राजस्व की टीम की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया. वहीं कब्जा किए लोगों का आरोप है कि शिकायतकर्ता ने कानूनगो और लेखपाल से सांठगांठ कर बिना नोटिस दिए हमारी निजी जमीन पर बने निर्माण को जबरदस्ती ध्वस्त किया गया है.जिसकी शिकायत उच्च अधिकारी से की जाएगी.

कब्जा हटाकर निकला चकरोड
अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव बेलाझार रहने वाले मनोज राजपूत द्वारा तहसील दिवस में शिकायत की गई थी कि उनके गांव में निकलने के लिए चकरोड है. जिस पर गांव के कुछ दबंग लोग कब्जा किए हुए हैं. जिससे गांव में रास्ता न होने की वजह से आने जाने में ग्रामीणों को परेशानी होती है. वहीं इस शिकायत के बाद इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल और कानूनगो को जांच के आदेश दिए. जिस पर जांच करने पर शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई जिसके बाद राजस्व की टीम ने गांव में पहुंचकर बुलडोजर की मदद से ग्रमीणों के कब्जे को हटाकर चकरोड का रास्ता निकाला गया.

UP: 'ठीक से सुनवाई नहीं होने पर मिला क्लीन चिट', कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का PM मोदी पर निशाना

कब्जा किए परिवार ने शिकायतकर्ता पर लगाया आरोप
पूरा मामला अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलाझार का है. जहां पर मनोज राजपूत के द्वारा कई बार तहसील दिवस में शिकायत की गई कि उनके गांव में निकलने के लिए चकरोड है. जिस पर कुछ दबंग लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसके कारण रास्ता होने के बावजूद भी रास्ते से निकलने में ग्रामीणों को परेशानी होती है. वह लोग कब्जा नहीं हटाते हैं वहीं तहसील स्तर के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. जिसके बाद गांव में लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया. जहां शिकायतकर्ता की शिकायत ग्रमीणों से पूछताछ में सही पाई गई.जिसको लेकर आज राजस्व की टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं कब्जा किए परिवार के लोगों ने आरोप  लगते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने कानूनगो और लेखपाल से सांठगांठ कर बिना नोटिस दिए मेरी निजी जमीन पर बने निर्माण को जबरदस्ती ध्वस्त करवा दिया है जबकि उसी गाटा संख्या पर बने शौचालय और दुकान को नहीं हटाया गया. जिसमें कानूनगो और लेखपाल के द्वारा मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया है.

शिकायत मिलने के बाद किया गया है ध्वस्त
वहीं इस पूरे मामले को लेकर अवैध कब्जा हटाने आई राजस्व की टीम में लेखपाल ने बताया की तहसील में चकरोड पर अवैध कब्जा की  शिकायत के आधार पर इस निर्माण को ध्वस्त किया गया है अगर इनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो अन्य अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया जाएगा.

Greater Noida News: बिसरख थाने में महिला ने पेट्रोल छिड़क की आत्मदाह करने की कोशिश, बताई यह वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget