एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई 83

UP News: हाईकोर्ट में मंगलवार को पांच नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने सुबह 10:00 बजे अपने कोर्ट रूम में एक सादे समारोह में नव नियुक्त जजों को शपथ दिलाई.

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को पांच नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने सुबह 10:00 बजे अपने कोर्ट रूम में एक सादे समारोह में नव नियुक्त जजों को शपथ दिलाई. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है.

आपको बता दें, जिन पांच न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है, वे सभी पूर्व में जिला जज के पद पर कार्यरत रहे हैं. इनका नाम इस प्रकार है प्रमोद श्रीवास्तव,अब्दुल शाहिद,संतोष राय, तेज प्रताप तिवारी, जफीर अहमद हैं. इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद की गई, जिसकी अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने सोमवार को जारी की थी.

HC में नायाधीशों के 160 पद हैं स्वीकृत

सभी पांचों जज एचजेएस (हायर ज्यूडिशियल सर्विस) संवर्ग से हाईकोर्ट में पदोन्नत किए गए हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिलहाल न्यायाधीशों के 160 स्वीकृत पद हैं लेकिन अब तक सिर्फ 78 जज कार्यरत थे. इनमें से एक न्यायाधीश को फिलहाल मामलों की सुनवाई से अलग रखा गया है.

वरीयता के क्रम अनुसार मिली नियुक्तियां

इस सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां वरीयता क्रम के अनुसार की गई हैं. ये जस्टिस अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी रूप से कार्य संभालेंगे. पांच जस्टिस की नियुक्ति के संबंध में यूपी के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस और रजिस्ट्रार जनरल, भारत के महालेखाकार, सुप्रीम कोर्ट एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है. बता दें कि यह नियुक्तियां, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश मिलने के बाद केंद्र की तरफ से स्वीकृत की गई हैं. इलाहाबाद में जिन नए जजों ने शपथ ली है, उन्हें काफी लंभ अनुभव है.

ये भी पढ़ें: 'शिकायत करोगे तो बीच चौराहे पर दौड़ाकर मारुंगा गोली', गोरखपुर में 8वीं के छात्र को पीटा, चटवाया थूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget