एक्सप्लोरर

'शिकायत करोगे तो बीच चौराहे पर दौड़ाकर मारुंगा गोली', गोरखपुर में 8वीं के छात्र को पीटा, चटवाया थूक

UP News: गोरखपुर में कक्षा 8वीं में पढ़ने छात्र के साथ एक साथी छात्र ने मामूली विवाद में लोहे की पाइप से पिटाई की, इसके बाद पीड़ित छात्र से थूक भी चटवाया. पुलिस में शिकायत की गई है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 8वीं के छात्र के साथ उसके क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है, बताया गया की स्कू  दोनों छात्रों के बीच विवाद हुआ था. छुट्टी के बाद घर लौटते समय आरोपी छात्र अपने दोस्त के साथ मिलकर स्टूडेंट को जबरन एक हार्डवेयर की दुकान ले गया, इसके बाद मारपीट की और छात्र को थूक भी चटवाया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल की. पिटाई से डरे-सहमे छात्र ने खुद को घर में कैद कर लिया है.

वहीं इसके बाद परिजनों को घटना के बारे में पता चला, तब पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी भी नाबालिंग हैं, सभी एक ही क्लास में पढ़ते हैं. बता दें यह मामला 26 जुलाई को चिलुआताल थाने की मजनू चौकी क्षेत्र के खुटवा का है. खुटवा की रहने वाली पीड़ित की मां ने बुधवार को चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

हार्डवेयर की दुकान में बंधक बनाकर पीटा

पीड़ित मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका 14 साल बेटा कक्षा 8 में पढ़ता है, 26 जुलाई को छुट्टी के बाद दोपहर को वह स्कूल से घर आ रहा था, तभी सुनसान जगह पर कुसहरा निवासी दो नाबालिग लड़कों ने उसे रोक लिया. इसके बाद यह लोग बेटे को कुसहरा के ही एक परिचित की मजनू चौकी के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में ले गए और वहां बंधक बना लिया. इसके बाद उन लोगों ने मेरे बेटे को लोहे के पाइप से पीटा, इसके बाद थूक चटवाया है.

डर की वजह से स्कूल नहीं जा रहा छात्र

पीड़ित की मां ने आगे कहा, मारपीट के बाद उन लोगों ने धमकी दी कि इस घटना के बारे में कहीं भी शिकायत करोगे, तब 'बीच चौराहे पर दौड़ाकर गोली मारूंगा', तुम्हारे घर वाले हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.  मां ने तहरीर में बताया कि लोहे के पाइप से पिटाई के दौरान मेरे बेटे को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं, इस घटना से उनका बेटा दहशत की वजह से घर में है और स्कूल नहीं जा रहा है. 

'बदनाम करने के लिए वायरल की वीडियो'

तहरीर में आरोप है कि उनके बेटे के साथ मारपीट करने का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का, स्कूल ड्रेस पहने हुए मेरे बेटे को लोहे के पाइप से पीट रहा है. वीडियो में एक जगह पीड़ित छात्र से जबरन जमीन पर थूक चटवाया जा रहा है.आरोपियों ने मेरे बेटे का मजाक उड़ाने के लिए सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget