एक्सप्लोरर

Agra News: कर्ज उतारने के लिए लूटे 40 लाख रुपये, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Agra News: आगरा में कोरियर कंपनी में 22 जुलाई को हुई 40 लाख रुपये की डकैती मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अब फरार हैं.

Agra News: आगरा (Agra) के थाना कोतवाली इलाके में कोरियर कंपनी में 22 जुलाई को हुई 40 लाख रुपये की डकैती मामले का पुलिस (Agra Loot) ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियो को संरक्षण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. इनके पास से 4 लाख रुपये, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 
 
40 लाख की लूट मामले में खुलासा
दरअसल ये मामला आगरा की कोतवाली इलाके का है जहां दिनदहाड़े असलहा के दम पर हवाला कारोबारी के ऑफिस में बदमाशों ने धावा बोला था और 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. पहले इस लूट की वारदात को अंजाम देने में चार बदमाशों की भूमिका सामने आ रहे थी लेकिन अब पता चला है कि इस वारदात में 7 बदमाश शामिल थे. जिसके बाद वो यहां से फरार हो गए थे. पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने कर्जा उतारने के लिए लूट की योजना बनाई थी. लूट के बाद कुछ बदमाश अपने घर भी गए और कर्जा उतारने के लिए परिजनों को 4 लाख रुपए दिए थे. 
 
2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि परिजनों से मिलने के बाद ये सभी बदमाश फरार हो गए हैं. पुलिस ने उनके परिजनों से 4 लाख रुपये बरामद कर लिया है. इसके अलावा इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने डकैती के बाद आरोपियों को सरंक्षण दिया है. पुलिस के मुताबिक लूट करने वाले सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इसके अलावा कई ऐसे लोग भी फरार हैं जिन्हें हवाला कारोबारी के यहां डकैती के बारे में पहले से जानकारी थी.

गैंगस्टर Mukhtar Ansari की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और सालों समेत अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, नहीं हुए पेश तो होगी ये कार्रवाई

एसएसपी ने दी ये जानकारी

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश में करीब आधा दर्जन टीमें लगी हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे. इसके अलावा अब तक जिनको गिरफ्तार किया गया है उनके नाम हैं- अनीता, उसकी बेटी प्रियंका, बेटा राजू कश्यप और खंदौली की कृष्णा नगर कालोनी निवासी बसंत परमार, लवानियां कालोनी निवासी नेत्रपाल शर्मा. इन्होंने पूछताछ में बताया है कि कर्ज चुकाने के लिए इन सभी ने मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी. 

ये भी पढ़ें - 

Abbas Ansari मामले में पुलिस को MP-MLA कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब इस तारीख तक पेश करने की मिली मोहलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget