एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम समेत पांच की मौत, सीएम योगी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Kushinagar News: कुशीनगर में रविवार को भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से एक मासूम समेत पांच की मौत हो गई. वहीं घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है.

Lightning Strike in Kushinagar: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का कहर बरसते नजर आ रहा है. मौसम विभाग जहां एक ओर बारिश के दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जता रहा है. वहीं कई जिलों में बीते दिनों हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत हुई है. कुशीनगर जिले में रविवार को हुई भारी बारिश के दौरान जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत पांच की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रो में आकाशीय बिजली गिरने से एक पांच साल के मासूम और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के समय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था, जबकि बिजली की चपेट में आईं तीन महिलाएं उस समय गांव से बाहर बकरियां चरा रही थीं.

सीएम योगी ने जताया गहरा शोक

कुशीनगर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक -संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया. इसके साथ ही दिवंगतों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये राहत राशि वितरण करने का निर्देश दिया.

नदी में नहाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रविवार को तकरीबन तीन बजे के बाद हल्की बारिश के दौरान यह घटना हुई है. जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा दलराज गांव का निवासी मिथलेश कुमार रविवार को शाम चार बजे बाकखास गांव के पास गंडक नदी में अपने तीन साथी बीरू जायसवाल, राहुल और जटा के साथ स्नान कर रहा था. इसी बीच मिथलेश के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य साथी आकाशीय बिजली के चपेट मे आकर झुलस गए, जिनका तमकुहीराज सीएचसी पर इलाज चल रहा है.

बकरियां चराने गई तीन महिलाओं की मौत

इसी तरह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के खास टोला की निवासी मंजू, सुभावती और हदीशुन एक साथ गांव के बाहर बकरियां चराने गई थीं. दोपहर तीन बजे के बाद हुई बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं एक साथ घर की ओर भागने लगीं. तभी तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के कारण तीनों महिलाएं झुलसकर चीखने-चिल्लाने लगीं. तीनों महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से कोटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषत कर दिया.

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर गिरी बिजली

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में विवेक विश्वकर्मा का पांच वर्षीय पुत्र अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. जिस वक्त यह घटना हुई उस समय हल्की बूंदाबांदी हो रही थी. परिजन बच्चे को लेकर कप्तानगंज सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मृतकों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान डीएम ने कहा कि घायलों का समुचित इलाज कराया जायेगा और मृतकों को राहत उपलब्ध करायी जायेगी. 

यह भी पढ़ेंः 
UP News: 'क्यों घबराते हो कुछ समय बाद POK अपने पास होगा', वीके सिंह ने सनातन विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget