एक्सप्लोरर

UP News: 'क्यों घबराते हो कुछ समय बाद POK अपने पास होगा', वीके सिंह ने सनातन विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

VK Singh React on POK: गोरखपुर में पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं नागरिक विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित रहे.

Sanatan Controversy: केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के बहुत से लोगों ने कहा है कि भारत आने का रास्ता उनके लिए खोल दिया जाए. उनसे सवाल किया गया था क्या सरकार कुछ करने वाली है तो उन्होंने कहा कि क्यों घबराते हो कुछ समय के बाद 'पीओके' अपने आप आ जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब परोक्ष युद्ध होता है तो जो अगले पंक्ति पर है वो जवान था. वो आपके लिए शहीद हो गया हम सबका काम है, उनको सम्बल देना. उनके परिवारों के साथ खड़ा होना और उनकी प्रशंसा करना. उन्होंने विपक्ष और स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कहा कि ऐसे लोग जिन्हें सनातन का 'स' और 'ना' नहीं पता है, ऐसे लोगों का ध्यान मत दीजिए.

गोरखपुर के रेलवे ऑडिटोरियम में रविवार को पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं नागरिक विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन लोगों को संबोधित किया. सनातन धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सनातन के 'स' और 'ना' के बारे में नहीं पता है ऐसे लोग उसके बारे में बोलते हैं तो हमें उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उनको मीडिया के अंदर न चढ़ाइए, आप ही के करने से वो सब जगह फैलते हैं उन्हें मत चढ़ाइए आप भी उनकी निंदा करिए.

18 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा

वहीं आयुष्मान कार्ड के फर्जीवाडे को लेकर उन्होंने कहा कि फर्जीवाडे को रोकने का काम आपको और हमें करना है. दिक्कत क्या होती है, हम बताते नहीं हैं. आप बताइए जहां पर दिखता है उसका पूरा इलाज किया जाएगा. जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज विश्वकर्मा की बात कर लेते हैं घुसपैठ की बात बाद में कर लेंगे. जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस का सवाल है उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी एक सेवा पखवाड़ा मना रही है. उसमें कई चीजों के ऊपर ध्यान दिया जा रहा है, जो जनता से संबंधित है. उन्होंने बताया कि 18 तारीख को एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य मेला के जरिए 23 और 24 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड वितरण एप बनाया गया है. जब आयुष्मान कार्ड दिए गए थे, तो उसके एक मापदंड थे लेकिन जिस लिस्ट के ऊपर वह आधारित था वह बीपीएल लिस्ट ही पुरानी थी. इसके बाद भी कई नए लोग जुड़े हैं उनके घर जाएंगे और उनकी स्थिति देखने के बाद उनका कार्ड बनाने का कार्य करेंगें और उनका सत्यापन करेंगे. लोगों को इसमें बहुत सुविधा मिलने वाली है, जो वंचित रह गए हैं उनको इसका लाभ मिलेगा. गरीब आदमी की सबसे बड़ी समस्या है कि वह बीमार पड़ते हैं, तो उनका इलाज नहीं हो पता है जब उन्हें पता है कि 5 लाख तक सरकार देगी उनके इलाज के लिए तो वह भी प्रफुल्लित होता और उसे भी इस चीज का भरोसा आएगा कि जिस सरकार के लिए वह कोशिश कर रहा है कि सरकार भी उसका ध्यान रख रही है.

विश्वकर्मा के लिए लोन की सुविधा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की जितनी भी योजनाएं हैं, उनकी योजनाओं का उद्देश्य हर किसी को सक्षम बनाना है. विश्वकर्म योजना के अंतर्गत भी साक्षमता के लिए उनका प्रशिक्षण और प्रतिदिन के 500 रुपये और रहने की जगह के साथ जाते समय 15 हजार रुपये का टूल किट भी दिया जाएगा. जो उनके व्यवसाय से संबंधित है. व्यवसाय के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. पांच प्रतिशत पर एक लाख रुपये और फिर 3 लाख रुपये लोन ले सकते हैं. जो कभी विश्वकर्मा हैं, इससे वह अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं अपने व्यवसाय को आगे ले जा सकता है. इसके लिए बाजार को ढूंढने में भी सरकार उनकी मदद करेगी. भारत का छोटे से छोटा विश्वकर्मा भी पूरे विश्व के अंदर अपने सामान को दे सके. इससे उसके गांव-देश की उन्नति होगी और देश का नाम होगा.

UP Love Jihad Case: मुरादाबाद में युवती ने पति पर लगाया 'लव जिहाद' का आरोप, पूजा-पाठ करने पर दी तीन तलाक की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget