एक्सप्लोरर

नेम प्लेट विवाद पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद बोले- यह फैसला खतरनाक

फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने नेम प्लेट विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले को बांटने वाला बताया है.

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में नेम प्लेट विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के नेता और फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है. फैजाबाद सांसद ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का फैसला खतरनाक है. और देश को बांटने वाला है. यह देश सब का है. यह हर धर्म और जाति का है.

इस बीच सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे.

जज जस्टिस हृषिकेश रॉय और जज जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स’ द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर सकती है.

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के लिए कहे जाने के कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विवादास्पद आदेश को पूरे राज्य के लिए विस्तारित कर दिया.

इस सप्ताह की शुरुआत में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी आदेश की विपक्षी दलों और केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के कुछ सदस्यों ने आलोचना की है. उनका कहना है कि यह मुस्लिम व्यापारियों को लक्षित करता है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने जारी किया ये आदेश
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने के सामान का व्यवसाय करने वाले होटल, रेस्तरां, ढाबा, रेहड़ी-ठेली वालों को साइनबोर्ड लगाकर मालिक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखने का आदेश दिया है.

इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के विरोध के बारे में रामदेव ने कहा कि विरोध और समर्थन के पीछे उनकी राजनीतिक मंशा है और कुछ लोग तो 'देवतुल्य' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी विरोध करते हैं, जो निंदनीय है.

उन्होंने कहा, 'इस तरह की घृणा और नफरत का भाव, फिर चाहे वह देश के प्रधानमंत्री के लिए हो, हिंदुओं के लिए हो, या किसी और धर्म या जाति के लिए हो, किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. यह भारत की सनातन संस्कृति या संस्कार नहीं है. भारत की संस्कृति अहिंसा, प्रेम, सहअस्तित्व, सामंजस्य और एकता पर आधारित है.'

उधर, सोमवार से शुरू होने वाले कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. अपर पुलिसमहानिदेशक एपी अंशुमन और गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक करण सिंह नगन्याल ने कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget