एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को लेकर कल जारी होगा नोटिफिकेशन, आरक्षण पर भी आया बड़ा अपडेट

UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का विभिन्न राजनीतिक दल इंतजार कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.

Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के अधिनियम में संशोधन से जुड़े अध्यादेश को बुधवार को कैबिनेट की बैठक में पास किया गया है. आरक्षण (Reservation) को लेकर अनंतिम सूची जारी की जाएगी और सरकार की ओर से चुनाव को लेकर गुरुवार को नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया जाएगा. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस बैठक में कुल 23 बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर जल्द अधिसूचना जारी होगी. बृजेश पाठक ने साथ ही बताया कि यूपी में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में बीजेपी को जीत हासिल होगी. उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव  बीते साल ही होने थे लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर चुनाव नहीं कराए जा सके. आरक्षण को लेकर ओबीसी आयोग का गठन छह महीने के लिए किया गया जिसने समय रहते ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी. वहीं, कैबिनेट ने भी आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी थी. 

मंत्री परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
उधर, इस बैठक में मंत्री परिषद ने अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 22 प्रस्ताव पारित किए. वहीं, ओबीसी आरक्षण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कुछ कानूनी संशोधन किए जाने पर भी बात हुई. इसके तहत नगर पालिका और नगर निगम अधिनियम में संशोधन होंगे. सरकार अध्यादेश लाकर यह संशोधन करेगी. अध्यादेश लाने को लेकर मंत्रिपरिषद में चर्चा हुई. कैबिनेट की बैठक में ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर की स्थापना को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया. सीएम योगी की कैबिनेट बैठक में 4000 मेगावाट की परियोजना स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ. बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि बुंदेलखंड क्षेत्र में सभी परिजनाएं लगेंगी. यह परियोजना 4786 करोड़ रुपये की है. 

ये भी पढ़ें -

Kanpur: SDM ने घर गिराने का दिया नोटिस, पीड़ितों ने मंत्री प्रतिभा शुक्ला को घेरकर लगाई गुहार, मिला यह आश्वासन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget