एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: हार का डर या साजिश की आशंका? यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों से पहले सपा का चौंकाने वाला दावा

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया. बीजेपी के नेताओं ने जनता को गुमराह किया.

Uttar Pradesh News: यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) के वोटों की गिनती शनिवार की सुबह 8:00 बजे शुरू होगी. इससे पहले सियासी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) का कहना है कि सभी 17 नगर निगम की सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने सपा की नीतियों का तुलनात्मक अध्ययन किया और उसी आधार पर पक्ष में मतदान किया है.

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इस निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के खिलाफ मतदान किया. बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया. बीजेपी के नेताओं ने जनता को गुमराह किया, जिससे वह बहुत पिछड़ गई है. बीजेपी ने मतदान कर्मियों में कुछ अपने लोगों को सेट करके वोटिंग कम कराई. अब मतगणना में ये व्यापक रूप से गड़बड़ी करने जा रहे हैं.

'हर राउंड की गिनती के बाद लाउडस्पीकर से हो घोषणा'

वहीं यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन में हर चक्र की गणना के बाद लाउडस्पीकर पर उसकी घोषणा का जिक्र है, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की नई चिट्ठी में लिखा है कि सारे राउंड की गिनती के बाद ही लाउडस्पीकर पर घोषणा की जाएगी, ये सही नहीं है. हर घंटे घोषणा होनी चाहिए. इलेक्शन एजेंट को न रोका जाए. प्रत्याशी या उसके एजेंट से हर चक्र के बाद वोट शीट पर साइन भी कराया जाए और उसकी कॉपी भी इलेक्शन एजेंट को दी जाए. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को एक पत्र जारी कर ये साफ कर दिया है कि निकाय चुनाव में हर एक राउंड की गिनती के बाद लाउडस्पीकर से उसकी घोषणा की जाएगी.

द केरला स्टोरी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर क्या बोली सपा?

दूसरी तरफ लोक भवन में द केरला स्टोरी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सपा ने कहा कि पार्टी तो सिर्फ गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी को देख रही है, उसी मुद्दे पर लड़ रही है. अमेठी के गौरीगंज से सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर अभी तक एफआईआर दर्ज न होने पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पार्टी हमेशा ही अन्याय के खिलाफ लड़ती रही है और चाहे पार्टी के विधायक के साथ अन्याय हो रहा हो या फिर आम जनता के साथ, पार्टी हमेशा से अन्याय के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: नतीजों से पहले जानें 2017 के नगर निगम चुनाव में क्या हुआ था, किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget