एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले योगी के मंत्री संजय निषाद ने की मुलायम सिंह यादव की तारीफ! क्या हैं सियासी मायने

UP Nagar Nikay Chunav 2023: अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर भी संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा आज जनता सवाल पूछ रही है सपा और बसपा से कि आप पिछड़ा विरोधी, दलित विरोधी क्यों हो रहे हो.

Sanjay Nishad Praised Mulayam Singh Yadav: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी को लेकर एक बयान दिया है. अपने इस बयान में उन्होंने कहा की सपा में मुलायम सिंह के जाने के बाद अखाड़े के पहलवान सब खत्म हो गए. अब उनके यहां सब भाड़े के पहलवान आ गए हैं चाहे मौर्या हों या अन्य नेता. अब भाड़े के पहलवान के लोगों की सूची बनाना और जारी करना बहुत कठिन होता है. हमारे यहां अखाड़े के पहलवान हैं निषाद पार्टी और बीजेपी में, आराम से सूची जारी हो जाएगी. संजय निषाद ने ये बयान सपा में टिकट फाइनल करने को लेकर मची खींचतान पर दिया है.

वहीं अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर भी संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा आज जनता सवाल पूछ रही है सपा और बसपा से कि आप पिछड़ा विरोधी, दलित विरोधी क्यों हो रहे हो. जब उमेश पाल की हत्या हुई, संदीप निषाद की हत्या हुई तब इनकी जबान से क्यों नहीं आवाज निकली, एक शब्द भी नहीं बोला. संदीप निषाद अतरौलिया में आते हैं, वहां सपा विधायक मिलने तक नहीं गए. इन्हें सिर्फ वोट के समय पिछड़े और दलित याद आते हैं, बाकी समय अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं. यह अपराधियों को संरक्षण देते, हमारी सरकार सजा दिलाने का काम कर रही. मैं जिस समुदाय की राजनीति करता हूं उस समुदाय को कांग्रेस, सपा, बसपा सब ने ठगा.

संजय निषाद ने कहा कि 3 लोगों की हत्या अपराधियों ने की तब विपक्षी उनके पीड़ित परिजनो साथ क्यों नहीं खड़े हुए. आज अपराधी मारा गया तो उनके साथ खड़े हैं. यह लोग इसलिए उनके साथ खड़े हैं क्योंकि माना जाता है कि इन लोगों को सपा की सरकार में संरक्षण मिलता था. उनके सहारे इनकी सत्ता चलती थी, इन लोगों को सुरक्षा देती थी सरकार, इनके सहारे वोट लेते थे. यह चुनाव का समय है वह एक वर्ग का अपराधी है इसलिए उनके लिए बोल रहे क्योंकि बोलेंगे तो उस वर्ग के लोग इनसे खुश हो जाएगा ऐसा लगता है इन्हें. सपा और बसपा दोनों के समय ऐसे अपराधियों का बोलबाला था. इन दोनों ने उन्हीं के सहारे सत्ता सुख भोगा है इसीलिए हमारी सरकार में जब ऐसे लोग का एनकाउंटर हुआ तो दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. दोनों ने अपराधियों के साथ खड़े होने का काम किया है. सपा बसपा दोनों का काम एक ही है जो एनकाउंटर को फर्जी बताकर अपराधियों के साथ खड़े हैं और राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं.

UP Nikay Chunav 2023: असद अहमद के एनकाउंटर का यूपी निकाय चुनाव पर पड़ेगा असर? योगी के मंत्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget