एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में योगी के मंत्री का नया दांव, वोटर्स को लुभाने के लिए कर दिया ये वादा

Muzaffarnagar Nagar Nikay Chunav 2023: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सफलता हासिल की थी उससे ज्यादा मतों के अंतर से निकाय चुनाव में विजय पताका फहराने वाली है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में आने वाली 4 मई को प्रथम चरण में निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. इसे लेकर सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी के चलते आज भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका में स्थित एक बैंकट हॉल में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप पहुंचे. इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधते हुए कार्यक्रम के दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने यह ठान लिया है कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनको सम्मान और अधिकार मिला है, राजनीति में हिस्सेदारी मिली है, अमन चैन से जीने का मौका मिला है, उसी तरह चट्टान की तरह बीजेपी के पक्ष में खड़े होकर मतदान करेंगे.

मंत्री नरेंद्र कश्यप की मानें तो मुजफ्फरनगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने ठान लिया है कि जिस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमको समान अधिकार मिले हैं, राजनीतिक हिस्सेदारी मिली है और अमन-चैन से जीने का मौका मिला है निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर के अंदर पिछड़े समाज के लोग चट्टान की तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़े होंगे और भारी मतदान करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा के चुनाव में बीजेपी ने सफलता हासिल की थी उससे भी ज्यादा जोश और मतों के अंतर से निकाय के चुनाव में पार्टी विजय पताका फहराने वाली है. 

कानून से खिलवाड़ करने वाले नहीं बचेंगे-मंत्री
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आगे कहा कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर जब से योगी आदित्यनाथ ने संभाली थी और घोषणा की थी कि भ्रष्टाचार और अपराध पर हम जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी यूज करेंगे उसी संकल्प को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गुंडे-बदमाश और मवाली को चाहे वो कितना भी ताकतवर क्यों न हो उसे कानून की भाषा सिखाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि चाहे अतीक हो, मुख्तार हो, इकबाल हो या जो भी हो प्रदेश में कानून का राज है और कानून से खिलवाड़ करने वाले अब उत्तर प्रदेश में नहीं बचेंगे. 

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हत्या किसी भी स्थिति में अच्छी नहीं है इसीलिए मुख्यमंत्री ने न्यायिक आयोग बनाकर उसकी जांच के लिए निर्देश दे दिए है. जांच लगातार प्रगति पर है, लेकिन इतनी बात ठीक है कि जिस व्यक्ति पर 100 से ज्यादा मुकदमे हों जाहिर है कि बहुत से लोग उसके दुश्मन होंगे, विरोधी होंगे. ऐसी घटनाये होना हमारी सरकार उचित नहीं समझती, मैं समझता हूं कि धीरे-धीरे अब पाप का घड़ा फूटने लगा है.

अपराध अब नहीं किया जाएगा बर्दाश्त-मंत्री
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा न्यायालयों के द्वारा सरकार की पैरवी के बाद बड़े-बड़े अपराधियों को सजा का क्रम जारी है. उत्तर प्रदेश के अपराधियों को समझ लेना चाहिए कि कानून ने धरातल पर अपने पैर फैला दिए है और किसी भी प्रकार का अपराध अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हमारी सरकार की पहचान भी ये है. चूंकि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014, 2017, 2019 व 2022 में अपना आशीर्वाद देकर जिस मनसूबे के साथ भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया था अब सरकार भी प्रदेश की 25 करोड़ जनता के मनोभाव पर खरा उतरते हुए विकास की बात कर रही है, सुधार की बात भी कर रही है, कानून व्यवस्था को बेहतर कर रही है, अपराधों पर नियंत्रण लगा है. मंत्री ने कहा कि चाहे किसान हों, मजदूर हों या नौजवान सबकी चिंता करते हुए हमारी सरकार ने 6 साल में वो काम करके दिखाया है जो पिछली सरकारों के 26 साल में भी नहीं हो सका. 

अंसारी बंधुओं पर आए फैसले के बाद अटकी परिवार की सांस, मुख्तार की बीवी, बहू, बेटों और भाइयों पर दर्ज हैं 34 मामले

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget