एक्सप्लोरर

अंसारी बंधुओं पर आए फैसले के बाद अटकी परिवार की सांस, मुख्तार की बीवी, बहू, बेटों और भाइयों पर दर्ज हैं 34 मामले

गाजीपुर में अंसारी परिवार के दो अहम सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर मामले में फैसला सुनाया गया. मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई गई.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शनिवार को अंसारी परिवार के दो अहम सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर मामले में फैसला सुनाया गया. एक ओर जहां मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई तो वहीं बहुजन समाज पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी को 10 साल की सजा हुई. माना जा रहा है कि अंसारी की लोकसभा सदस्यता भी जा सकती है. पांच बार के विधायक रहे अफजाल विधायक साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीतकर निचले सदन का हिस्सा बने थे. हालांकि अंसारी परिवार में सिर्फ मुख्तार और अफजाल ही नहीं बल्कि अन्य सदस्यों पर भी मुकदमे दर्ज हैं.

आइए हम आपको अंसारी परिवार की क्राइम कुंडली के बारे में बताते हैं.

मुख्तार की पत्नी अफ्शा पर 11 मुकदमें दर्ज हैं. इसमें धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं. तीन मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं और बाकी में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. पुलिस के अनुसार अफ्शा फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है.

मुख्तार के भाई सिबगतुल्ला के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज हैं. सिबगतुल्ला भी विधायक रहे चुके हैं. सिबगतुल्ला के तीन मामलों में से जानलेवा हमले और शस्त्र अधिनियम के केस में दोषमुक्त हो चुके हैं. वहीं जानलेवा हमले के ही एक अन्य मामले में गाजीपुर पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है.

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं. हत्या के एक मामले की जांच सीबीआई कर रही है. एक मामला खत्म कर दिया गया है. वहीं तीन मामले विचाराधीन हैं. दो मामलों में पुलिस अंतिम रिपोर्ट लगा चुकी है.

मुख्तार के बेटे अब्बास के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं और सभी विचाराधीन हैं.

वहीं मुख्तार की बहु निखत को बीते दिनों चित्रकूट पुलिस ने पकड़ा था. निखत पर आरोप है कि वह नियम विरुद्ध तरीके से अब्बास से मिलने जाती थीं. इसके बाद चित्रकूट में निखत के खिलाफ मामला दर्ज हुआ.

इसके अलावा मुख्तार के बेटे उमर के खिलाफ भी 6 मामले दर्ज हैं, हालांकि अभी सारे मामले विचाराधीन हैं.

Mukhtar Ansari Convicted: अंसारी ब्रदर्स की सजा पर कांग्रेस ने बीजेपी पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव को बताया धोखेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget