एक्सप्लोरर

Moradabad: बच्चों की फीस मांगने पर साहूकार पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आई है, जहां एक साहूकार पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. इस मामले को लेकर दंपती की बेटी ने बड़ा खुलासा किया है.

Moradabad Today News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बच्चों की फीस के पैसे मांगने पर एक साहूकार पति ने अपनी टीचर पत्नी को गोली मार दी, जिस से वह बुरी तरह घायल हो गई. साहूकार ने पत्नी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड फायर किए, इनमें से एक गोली पत्नी के पैर में लगी और वो मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी.

घायल टीचर ने जयपुर में अपने बेटे को कॉल की और घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद बेटी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां टीचर की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके की है. मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में हरि विला गली नंबर दो होली का मैदान की है. यहां रहने वाले सुबोध वर्मा पेशे से साहूकार हैं. लोगों को ब्याज पर रुपए देते हैं. उनकी पत्नी वंदना वर्मा एक निजी स्कूल में डांस टीचर हैं.

घटना की चश्मदीद ने क्या बताया?

दंपती के दो बच्चे हैं. बेटा अविरल वर्मा जयपुर में रहता है और वहां फूड एंड टेक्नोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी वान्या वर्मा मुरादाबाद में ही पढ़ाई कर रही है. घटना की चश्मदीद वान्या वर्मा ने बताया कि रात में उसके पिता सुबोध वर्मा और मां वंदना वर्मा के बीच फीस को लेकर कहासुनी हुई थी. उसके पिता को कैंसर हुआ था, तभी से उन्होंने घर के खर्च बंद कर दिए और कहा कि वो सारा पैसा अपनी बीमारी में लगाएंगे. अब वह ठीक हो चुके हैं, लेकिन फिर भी घर में पैसे नहीं देते हैं.

फीस के पैसे देने को लेकर हुआ विवाद 

पिता दोनों बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च भी नहीं देते हैं. हम दोनों भाई बहन की पढ़ाई लिखाई का खर्च हमारी मां ही स्कूल की नौकरी से करती हैं. जिससे कई बार उन्हें आर्थिक तंगी होती है. वान्या ने बताया कि उनके पिता अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, इसलिए रात में मां ने कहा था कि बच्चों की फीस के लिए पैसे दे दो, बस इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. इसके बाद पिता ने लाइसेंस पिस्टल से गोली चला दी.

पति ने पत्नी पर दागे तीन राउंड फायर

वान्या के मुताबिक उसके पिता सुबोध ने कुल 3 राउंड फायर किए. इनमें से एक गोली वंदना के पैर में जाकर लगी. वन्या वर्मा के मुताबिक जब उसने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उस पर भी गोली चलाई. साहूकार के बेटे का कहना है कि बिना किसी वैलिड रीजन के उसके पेरेंट्स हमेशा झगड़ा करते रहते हैं. कई बार बड़ों ने भी समझाया, लेकिन उनकी समझ में नहीं आता है.

क्या बोले एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह?

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मुकदमा मझोला थाने में दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है. इस संबंध में जिला अधिकारी को पुलिस अपनी रिपोर्ट भेज कर आरोपी के लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी, ताकि भविष्य में वह इस तरह की अपराधिक घटना को अंजाम न दे सके. आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: आगरा-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र की ली जान, मौके पर हुई मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कितने पेपर लीक हुए, अभी तक किसे हुई सजा?' स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव के तीखे सवाल
'कितने पेपर लीक हुए, अभी तक किसे हुई सजा?' स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच राम गोपाल यादव के तीखे सवाल
उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 99 सड़कें अब भी बंद, कैलाश यात्रा में एक श्रद्धालु की मौत
उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 99 सड़कें अब भी बंद, कैलाश यात्रा में एक श्रद्धालु की मौत
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Dehradun News: देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget