एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में मां ने इकलौते बेटे की लगाई डांट, नाराज मासूम ने फंदे से लटककर दे दी जान

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में मां की डांट से आहत होकर एक 12 वर्षीय लड़के ने खुदकुशी कर ली है. पीतल कारखाने में काम करने वाली ने घर आकर देखा तो छात्र फंदे ले लटका हुआ था.

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर मां की डांट के बाद फांसी लगाकर जान दे दी.  बता दें मां ने डांट लगाने के बाद बच्चे को कमरे में बंद कर दिया था और काम पर चली गई थी. वहीं उसने आकर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने रविवार (14 सितंबर) को यह जानकारी दी.

मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र कृष्णा के रूप में हुई है और वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. वहीं पुलिस को मृतक कृष्णा की मां ने बताया कि पहले भी पिता के हिंसक व्यवहार से परेशान होकर जान देने की धमकी दे चुका था. जिसके बाद छात्र ने अब मां की डांट से आहत होकर ये कदम उठाया है.

मृतक छात्र की मां ने पुलिस को दी यह जानकारी

लड़के की मां निशा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर अपने इकलौते बेटे को डांटा और उसे कमरे में बंद कर अपने काम पर चली गईं. शाम को घर लौटने पर उन्हें बेटा फंदे से लटका मिला. वह पीतल के कारखाने में काम करती हैं.

निशा अपने इकलौते बेटे के साथ किराए के घर में रहती थीं. उन्होंने बताया कि उनके पति सुनील शराब की लत के शिकार हैं और हाल में झगड़े के बाद घर छोड़कर चले गए थे. निशा ने पुलिस को यह भी बताया कि कृष्णा पहले भी पिता के हिंसक व्यवहार से परेशान होकर जान देने की धमकी दे चुका था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं इस घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं पुलिस के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फिलहाल किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.

कोतवाली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक 12 वर्षीय छात्र ने मां की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं परिजनों का इस घटना के बाद रो-रोकर  बुरा हाल है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget