एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- 'सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार'

Om Prakash Rajbhar News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार बाढ़ और किसानों के मुद्दों पर सदन में चर्चा करने के लिए तैयार है. विपक्ष अगर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहे तो कोई दिक्कत नहीं हैं.''

UP Monsoon Session News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला. सपा विधायकों ने महंगाई को लेकर सदन में जमकर नारेबाजी की और वेल में आकर हंगामा किया. सपा ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है वहीं सत्ता पक्ष ने भी विरोधियों को जवाब देने के लिए कमर कस ली है. इस बीच हाल ही में एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने विरोधी दलों पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष का काम सिर्फ शोर करना ही रह गया है. राजभर ने कहा कि विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा कुछ और नहीं बचा है. इसलिए वो शोर ही मचा सकता है.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "सरकार बाढ़ और किसानों के मुद्दों पर सदन में चर्चा करने के लिए तैयार है. सदन चर्चा के लिए बना है. विपक्ष अगर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहे तो सरकार उसके लिए तैयार है हमें कोई दिक्कत नहीं हैं. वहीं विरोधी दलों पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि विपक्ष का काम ही हल्ला करना और चिल्लाना है, उनके पास कोई और काम तो है नहीं. सरकार अपना काम कर रही है."

ओम प्रकाश राजभर ने साधा सपा पर निशाना

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि "सरकार की जो योजना है उसे जनता तक पहुंचाया जा रहा है. विपक्ष इसलिए परेशान है कि ये सरकार गरीबों के विकास के लिए, शोषित, वंचित, पीड़ितों के लिए काम कर रही है. इसलिए उन्हें चिंता हो रही है कि अब हम लोग क्या करें." राजभर ने कहा कि "विपक्ष कुछ और तो कर नहीं सकता बस शोर ही मचा आ सकता है."

वहीं दूसरी तरफ सोमवार को जैसे ही सदन की शुरुआत हुई तो सपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस बीच स्पीकर ने अखिलेश यादव से आवारा पशुओं को लेकर सवाल पूछने को कहा, उन्होंने कहा कि "अखिलेश जी कि छुट्टा पशुओं पर आप बहुत चिंतित रहते हैं अगर सवाल पूछना चाहते हैं सरकार से या सरकार के उत्तर से संतुष्ट हो गए हैं." 

Rahul Gandhi In Lok Sabha: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget