एक्सप्लोरर

Watch: मॉनसून की बारिश ने बिगाड़ी यूपी की सूरत, सड़क बने 'स्वीमिंग पूल', पूर्व CM अखिलेश यादव ने ऐसे ली चुटकी

IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश से लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बरसात का पूर्वानुमान लगाया है.

UP Monsoon Rainfall: उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान को पार कर रही हैं. सड़कों पर पानी आने से रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जल प्रलय आ गया है. हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज में संगम नदी का जलस्तर बढ़ गया है. सहारनपुर और मथुरा के कई गांवों में जलभराव हो गया है. निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मथुरा में यमुना नदी रौद्र रूप दिखाने लगी है. नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है. कानपुर में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. गंगा किनारे गांव कटरी के लोगों को बाढ़ राहत कैंपों में भेजा गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐसे ली चुटकी

महंगाई के बाद बारिश और बाढ़ से उपजे हालात पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने ट्विटर पर जलजमाव का वीडियो शेयर कर तैराकी के लिए राज्य सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर चुटकी ली. अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र के स्वीमिंग पूलों में पानी की कमी की वजह से भावी तैराक तैराकी सीखने से वंचित रह गए थे. सपा मुखिया के मुताबिक राज्य सरकार ने ‘स्मार्ट एआई दिमाग’ लगाकर सड़क पर भावी तैराकों के लिए अस्थायी व्यवस्था की है. उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि देखते हैं कौन सा विदेशी अखबर या शख्स राज्य सरकार के दिमाग की सराहना करता है.

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश बनी आफत

मुरादाबाद में रेल की पटरियों पर पानी आने की वजह से ट्रेनों को रोक दिया गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर आज आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश से लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या, सुलतानपुर, बदायूं, पीलीभीत और बदायूं में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'इसरो स्वर्णिम इतिहास रचने जा रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget