एक्सप्लोरर

UP में नमो भारत का नया डिपो, दिल्ली का सफर होगा आसान, विकास को मिलेगी गति

Namo Bharat: मेरठ के मोदीपुरम में नमो भारत का दूसरा डिपो और मेट्रो स्टेशन तेजी से बन रहा है. इससे ट्रेन संचालन, रखरखाव और स्थानीय यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

Namo Bharat News: मेरठ के मोदीपुरम स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय कैंपस के पास नमो भारत का दूसरा डिपो तेजी से आकार ले रहा है. यहां दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की जरूरतों को देखते हुए यह डिपो विकसित किया जा रहा है, जो निकट भविष्य में ट्रेनों के संचालन व रखरखाव का अहम केंद्र बनेगा. वर्तमान में दुहाई (गाजियाबाद) में स्थित डिपो से ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन पूरे कॉरिडोर पर संचालन शुरू होने के बाद एक अतिरिक्त डिपो की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी अंतिम चरण में

डिपो के साथ ही यहां मेरठ मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी जारी है, जो अपने पूर्ण स्वरूप में आ चुका है. छत का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और दो एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के साथ यह एट-ग्रेड स्टेशन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. कृषि विश्वविद्यालय की ओर से स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है.

डिपो में ट्रेन संचालन केंद्र (डीसीसी) की स्थापना की जा रही है, जहां से ट्रेनों की आवाजाही, नियंत्रण और प्रबंधन किया जाएगा. यहीं पर ट्रेन वर्कशॉप भी बनाई जा रही है, जहां नमो भारत और मेरठ मेट्रो की ट्रेनों का नियमित रखरखाव होगा. डिपो परिसर में स्टैबलिंग लाइनें भी बिछाई जा रही हैं, जहां कुल 34 ट्रेनें खड़ी की जा सकेंगी.

ट्रेन टेस्टिंग के लिए होगा 1.2 किमी लंबा ट्रैक

डिपो में 1.2 किलोमीटर लंबा टेस्ट ट्रैक तैयार किया जा रहा, जहां ट्रेनों की स्टैटिक और डायनामिक दोनों तरह की टेस्टिंग होगी. इसके अलावा 4 निरीक्षण बे-लाइन (IBL) और 4 वर्कशॉप लाइनें बनाई जाएंगी, जिनका उपयोग तकनीकी जांच व मरम्मत कार्यों के लिए किया जाएगा. IBL लाइनें ट्रेनों की जांच के लिए तो स्टैबलिंग लाइनें खड़ी करने के लिए और वर्कशॉप लाइनें मरम्मत कार्यों के लिए प्रयोग में लाई जाएंगी.

डिपो में ऑटोकोच वॉशिंग प्लांट भी लगाया जाएगा, जैसा कि फिलहाल दुहाई डिपो में है। इसके अलावा एक हैवी-क्लीनिंग शेड लाइन बनाई जा रही है, जहां नियमित अंतराल पर ट्रेनों की गहन सफाई की जाएगी. सफाई से संबंधित सभी मशीनरी व उपकरण पूरी तरह स्वदेश निर्मित होंगे, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम होगा.

स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

मेरठ मेट्रो का संचालन भी नमो भारत के बुनियादी ढांचे पर किया जाएगा, जो देश में अपनी तरह की पहली पहल है. मेरठ में कुल 13 मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं, जिनमें से कुछ स्टेशन जैसे मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे होंगे जहां यात्रियों को मेट्रो के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन की सुविधा भी मिलेगी.

इस डिपो और मेट्रो स्टेशन के निर्माण से मोदीपुरम सहित पावली खास, दौराला, सकौती और पावरसा गांव के निवासियों को विशेष लाभ होगा. यहां से दिल्ली तक का सफर तेज, सुरक्षित और सुलभ हो जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget