एक्सप्लोरर

UP MLC Election: आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच 27 केंद्रों पर वोटिंग जारी, बीजेपी-सपा के बीच कांटे की टक्कर

UP MLC Election Voting: आजमगढ़ में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं. इसके साथ ही 12 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं.

UP MLC Election 2023: गोरखपुर-फैजाबाद (Gorakhpur Faizabad) खंड स्नातक चुनाव को लेकर जिले में आज सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया. जिले में 27 मतदान केन्द्रों के 38 बूथों पर मतदान हो रहा है. इन मतदान केन्द्रों में 22 ब्लाक, तीन विद्यालय, एक नगर पालिका परिषद और एक नगर पंचायत में वोट डाले जा रहे हैं. शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे. जिनकी गिनती 2 फरवरी को होगी. यहां पर बीजेपी (BJP) प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह और सपा (SP) प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य के बीच कड़ा मुकाबला है.
 
आजमगढ़ में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं. इन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट में मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ ही एडीएम प्रशासन को रखा गया है. इसके साथ ही 12 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं. इस मतदान को संपन्न कराने के लिए 22 प्रभारी निरीक्षक, 99 सब इंस्पेक्टर, 27 मुख्य आरक्षी, 76 महिला आरक्षी, 76 चौकीदार और पीएससी को लगाया गया है. नि:शस्त्र पुलिसकर्मी, होमगार्ड, चौकीदार की भी ड्यूटी लगाई गई है. 
 
24 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला
एमएलसी चुनाव में कुल 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 33140 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करके करेंगे. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह और सपा प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य के बीच है. दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत चुनाव प्रचार के दौरान झोंक दी थी. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जहां एमएलसी सुभाष यदुवंश ने जिले में कमान संभाली थी वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव और राम आसरे विश्वकर्मा लगातार मतदाताओं तक पहुंच कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रहे थे. 
 
सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वह कर्मचारी जो मतदाता है उन्हें वोट डालने के लिए आकस्मिक अवकाश दिया गया है. ठंड के मौसम के कारण सुबह मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी लेकिन दोपहर में तेजी आने की संभावना है. वोट डाल कर निकले मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने विकास और पुरानी पेंशन बहाली, मदरसा शिक्षा को बेहतर करने साथ ही स्कूलों में मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मतदान किया है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget