एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2023: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, जानें- क्या है खास तैयारी

UP MLC Election: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय को गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिए स्‍ट्रांग रूम बनाया गया है.

UP MLC Election 2023: गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव-2023 (Gorakhpur-Faizabad Block Graduate Election) की वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 30 जनवरी को 17 जिलों के 2.48 लाख मतदाता मतदान करेंगे. पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं. सोमवार को प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला मतपेटियों में बंद होगा. गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव की शुचिता को ध्‍यान में रखते हुए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस और पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय को गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिए स्‍ट्रांग रूम बनाया गया है. सभी 56 पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए जरूरी सामग्री और दस्‍तावेजों को लेकर रविवार को बूथों के लिए रवाना हो गईं. सोमवार 30 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. सभी 17 जिलों के 2.48 लाख मतदाता 24 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे. शहर में 26 और क्षेत्र पंचायतों में 30 बूथों पर मतदान होगा. मतदान के लिए 260 कर्मचारियों को तैनात किया गया है. 17 जिले में 321 बूथ बनाए गए हैं. गोरखपुर में 40 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 30 मतदान केन्‍द्र और 56 बूथों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है और शुचिता के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

9 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय पर पीठासीन अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना हो गईं. कुल 65 पोलिंग पार्टियां हैं. इनमें 56 को रवाना किया गया है. 9 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है. गोरखपुर फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव में भाजपा से सिटिंग एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं सपा से करुणा कांत मौर्य टक्‍कर देने के लिए खड़े हैं. पूरे जनपद को 10 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है. चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 10 सीओ, 57 सब इंस्‍पेक्‍टर, 54 हेड कांस्‍टेबल, 253 कांस्‍टेबल, 33 महिला कांस्‍टेबल और 86 होमगार्ड बलों को ड्यूटी पर लगाया गया है. इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर 0.5 सेक्शन पीएसी को भी तैनात किया गया है.

UP Politics: 'कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती' स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

सुबह 8 बजे से मतदान होना है
बूथों के लिए रवाना हुए पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों और एजेंटों ने बताया कि उन्हें सभी सामग्रियां मिल गई हैं. बैलेट पेपर के साथ अन्‍य दस्‍तावेजों को लेकर वे लोग बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं. चुनाव को शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए वे लोग पूरी तरह से कटिबद्ध हैं. सुबह 8 बजे से मतदान होना है. सुबह 7 बजे तक वे लोग मतदान स्थल पर सभी तैयारियों के साथ आ जाएंगे. शाम 4 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद मतपेटियों को स्‍ट्रांग रूम में लाकर जमा किया जाएगा.

2 फरवरी को मतगणना की जाएगी
गोरखपुर के एडीएम फाइनेंस और चुनाव के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर के 56 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है. उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतदान को सकुशल और शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गोरखपुर में 40 हजार मतदाता मतदान करेंगे. 56 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है. 17 जिलों की मतपेटियों को सोमवार की देर रात तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा. 2 फरवरी को मतगणना की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget