एक्सप्लोरर

'अखिलेश यादव को विकास और रोजगार पसंद नहीं', मंत्री नरेंद्र कश्यप का सपा चीफ पर हमला

Shahjahanpur News: नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य शाहजहांपुर के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान है. अखिलेश यादव केवल आलोचना करते हैं, लेकिन हमारी सरकार ठोस कदम उठा रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शाहजहांपुर दौरे के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को विकास, तरक्की और रोजगार पसंद नहीं है. इसलिए वह सरकार के हर अच्छे कदम की आलोचना करते हैं.

मंत्री ने यह बयान कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया, जहां उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.

बता दें कि नरेन्द्र कश्यप शाहजहांपुर के प्रभारी मंत्री हैं. उन्होंने न सिर्फ विकास कार्यों की समीक्षा की बल्कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं. मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए.

विद्यालय मर्जर पर सफाई: शिक्षा सुधार प्राथमिकता

प्रदेश भर में विद्यालय मर्जर के मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जहां 50 से कम छात्र हैं, वहां संसाधनों के बेहतर उपयोग और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मर्जर का फैसला लिया गया है. सरकार का मकसद स्कूल बंद करना नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है.

खाद और बिजली की समस्याओं पर सख्ती

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने खाद की उपलब्धता को संतोषजनक बताया, लेकिन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए. बिजली की समस्या पर उन्होंने स्वीकार किया कि यह मुद्दा गंभीर है और भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की शिकायतें हैं. उन्होंने जिलाधिकारी को तीन सदस्यीय टीम गठित कर बिजली समस्या का तत्काल समाधान करने का आदेश दिया.

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य शाहजहांपुर के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान है. अखिलेश यादव केवल आलोचना करते हैं, लेकिन हमारी सरकार ठोस कदम उठा रही है. बिजली और खाद जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा.

Input By : कौशलेन्द्र मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget