एक्सप्लोरर

महाकुंभ में 'इन्वेस्ट यूपी' पंडाल का उद्घाटन, मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया बड़ा दावा

Invest UP Pandal in Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 26 फरवरी तक चलने वाला महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास है. इस बार महाकुंभ में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 'यूपी इन्वेस्ट' का पंडाल भी लगाया गया है.

Prayagraj News Today: कुंभनगरी प्रयागराज की भव्यता आजकल देखते ही बनती है. 13 जनवरी से अगले माह 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ को लेकर यूपी सरकार ने बहुत पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी. इस बार महाकुंभ में औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है. 

इसी क्रम में महाकुंभ नगर के सेक्टर 25 में रविवार को 'इन्वेस्ट यूपी' के पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया. इन्वेस्ट यूपी के पंडाल में राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश योजनाओं और विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है. 

इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है, जहां निवेशकों को सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

'UP निवेशकों के लिए आदर्श स्थान'
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने इन्वेस्ट यूपी के पंडाल का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि हालिया वर्षों में उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य और देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है.

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई औद्योगिक नीतियां, जैसे कि सिंगल विंडो सिस्टम और स्पेशल इकोनॉमिक जोन, उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए आदर्श स्थान बना रही है. उन्होंने कहा कि पंडाल में डिजिटल और इंटरएक्टिव माध्यमों के जरिये निवेश परियोजनाओं, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है.

'रोजगार पैदा करना है उद्देश्य'
इन्वेस्ट यूपी के पंडाल में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां उन्होंने औद्योगिक निवेश और राज्य के विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ औद्योगिक विकास ही नहीं बल्कि रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करना भी है, जिससे प्रदेश के युवाओं को समृद्धि के अवसर मिलें.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में आईं इटली की युवतियों ने योगी आदित्यनाथ को सुनाया 'शिव तांडव', CM बोले- बहुत खूूब, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA की कार्रवाई ने पायलट के उड़ाए होश!, एक एक कर सब ससपेंड
थाईलैंड में पकड़े गए भगोड़े भाई, अब पुलिस के टॉर्चर से कैसे बचेंगे?
Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
The Devil BO Day 1: 'द डेविल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन वसूला 50% बजट, दर्शन की बनी कोविड के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
'द डेविल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन वसूल लिया 50% बजट, जानें- कलेक्शन
हर दिन बचाएं 333 रुपये, बन जाएंगे 17 लाख, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा भारी मुनाफा
हर दिन बचाएं 333 रुपये, बन जाएंगे 17 लाख, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा भारी मुनाफा
आशिक के साथ OYO पहुंच गई टीचर पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
आशिक के साथ OYO पहुंच गई टीचर पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?
ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?
Embed widget