एक्सप्लोरर

अमेठी हत्याकांड पर यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले- '4 हत्याएं हुईं, 5 होनी थी'

Amethi News: यूपी सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोक पाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन, जिस तरह ये घटना हुई है उससे लगता है कि वो मानिसक रूप से विक्षिप्त था. 

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में सरकारी स्कूल में शिक्षक सुशील कुमार और उसके परिवार की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. वहीं घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए यूपी सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोक पाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन, जिस तरह ये घटना हुई है उससे लगता है कि वो मानिसक रूप से विक्षिप्त था. 

मंत्री ने कहा कि आरोपी ने जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया है उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त था. उसने कहा था कि पांच लोग मरने वाले हैं लेकिन अमेठी में चार  लोगों की हत्या हुआ है. इसका मतलब है कि इनकी हत्या के बाद पांचवां व्यक्ति वो खुद ही था. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. सरकार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. 

अमेठी में पूरे परिवार की हत्या का मामला
बता दें कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अमेठी के अहोरवा भवानी में रहने वाले टीचर सुशील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो छोटी मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई थी. शुक्रवार इस मामले में दो चिकित्सकों के पैनल में मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ. इसमें शिक्षक को तीन गोलियां लगी, उसकी पत्नी को दो गोलियां लगी है और बच्चों को एक-एक गोलियां लगी है. 

प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने
पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को नोएडा के जेवर टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि सुशील की पत्नी पूनम का चंदन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी वो चंदन के संपर्क में थी. दोनों के बीच फोन और वीडियो कॉल पर बात होती थी. 

इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद पूनम ने चंदन के खिलाफ अगस्त में एससी एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कराया था. लेकिन पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया. वहीं चंदन वर्मा के व्हाट्सऐप स्टेटस का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है. 12 सितंबर को अपडेट किए गए स्टेटस में उसने लिखा था- 5 लोग मरने जा रहे हैं. मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा. इससे साफ है कि चंदन ने पहले ही हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी. 

लेट लतीफी पर सीएम योगी सख्त, कहा- '3 दिन से ज्यादा न लटके कोई फाइल, सीधे मुझसे मिलें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget