एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अखिलेश को सांड, सारस, गाय का नहीं पता फर्क', योगी के मंत्री ने अखिलेश को बताया किसान विरोधी

Sambhal News: मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की भाषा ठीक नहीं है. उन्हें यह नहीं पता कि गाय के साथ सांड भी किसानों के लिए उपयोगी है. सरकार छुट्टा पशुओं के आश्रय के लिए लगातार प्रयासरत है.

Sambhal News: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर प्रदेश में सांड सफारी शुरू करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को सांड, सारस, गाय में फर्क नहीं मालूम है, अखिलेश यादव किसान विरोधी हैं, उन्हें यह नहीं पता कि गाय के साथ सांड भी किसानों की खेती के लिए उपयोगी है. 

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार छुट्टा पशुओं के आश्रय के लिए लगातार प्रयासरत है. सरकार ने छुट्टा पशुओं के आश्रय स्थलों  और चारे की व्यवस्था के लिए 750 करोड़ की धनराशि जारी की है , अखिलेश यादव के आरोप पूरी तरह निराधार है.

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 2024 का चुनाव श्री राम के नाम पर लड़े जाने की तैयारी के आरोप पर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि भगवान श्री राम हम सभी के आराध्य हैं, श्री राम किसी जाति बिरादरी के नहीं हैं. बीजेपी जब श्री राम की बात करती है तब भी विपक्ष को परेशानी होती है. आर्थिक सुधार के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात करती है, तब भी विपक्ष ताना मारता है कि बीजेपी श्री राम को भूल गई. मंत्री ने विपक्ष को सद्बुद्धि की बात कही. 

अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार 
संभल जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को जिला योजना की बैठक में समीक्षा के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव और विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की भाषा ठीक नहीं है. अखिलेश यादव को सांड, सारस और गाय में फर्क मालूम नहीं है. अखिलेश यादव किसान विरोधी हैं, उन्हें यह नहीं पता की गाय के साथ ही सांड भी किसानों के लिए उपयोगी है. प्रदेश में छुट्टा पशुओं के आश्रय स्थलों के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है. पशुओं के गौशाला और चारे की व्यवस्था के लिए सरकार ने 750 करोड़ की धनराशि जारी की है. इसके अलावा अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं, अखिलेश यादव के आरोप पूरी तरह निराधार है. 

मंत्री धर्मपाल सिंह ने आगे कहा कि भगवान श्री राम हम सभी के आराध्य हैं, श्री राम किसी खास जाति या बिरादरी के नहीं हैं. बीजेपी जब श्री राम की बात करती है तब भी विपक्ष को परेशानी होती है. बीजेपी जब आर्थिक मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात करती है तब भी विपक्ष ताना मारता है कि बीजेपी भगवान श्रीराम को भूल गई है. मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि वो भगवान श्री राम से प्रार्थना करेंगे कि विपक्ष को सद्बुद्धि प्रदान करें. मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि बीजेपी सरकार विकास और आर्थिक उपलब्धियों के आधार पर 2024 का लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत कर एक बार फिर देश में अपनी सरकार  बनाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव से पहले रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget