एक्सप्लोरर

कुमार विश्वास के बयान पर यूपी में सियासत, सपा भड़की तो योगी के मंत्री बोले- ऐसा नाम अपने बच्चे का रखना...

Kumar Vishwas News: अभिनेता सैफ अली खान के बेटे के नाम पर कुमार विश्वास ने जा बयान दिया उस पर सियासत तेज हो गई है. सपा ने इसका विरोध किया तो अब बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

Kumar Vishwas Statement: हिन्दी के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अभिनेता सैफ अली खान के बेटे को लेकर जो बयान दिया, उस पर यूपी की सियासत गर्मा गई है. समाजवादी पार्टी ने जहां विश्वास के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी तो वहीं अब योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कुमार विश्वास के बयान का बचाव किया और कहा कि वो ये ही तो कह रहे हैं कि देश को लूटने वाले आक्रमणकारी के नाम पर बच्चे का नाम रखना शोभा नहीं देता. 

यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कुमार विश्वास के बयान पर जवाब किया और कहा कि "तैमूर लंग आक्रमणकारी था.. हजारों-लाखों को मारने वाला था.. देश को लूटने वाला था. ऐसा नाम अपने बच्चे का रखना शोभा नहीं देता. कुमार विश्वास ने यही तो कहा है.

सपा नेता ने जताई थी बयान पर आपत्ति
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कुमार विश्वास के बयान पर आपत्ति जताई था और उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा और उन्हें बीजेपी की राजनीति का उग्र विंग बताया. उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं जो शोभा नहीं देता है. उदयवीर सिंह ने विश्वास के बयान को घटिया बताया और कहा कि जिन फिल्मी सितारों का राजनीति से लेना देना नहीं उनके बच्चों को घसीट रहे हैं

जानें- क्या है पूरा मामला
दरअसल कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ये वीडिया मुरादाबाद के निजी यूनिवर्सिटी की बताया जा रहा है, जिसमें वो फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का नाम लिए बिना ये कहते है कि मुझे पता है कि यहां रिकॉर्ड करने वाले बैठे हैं लेकिन मैं बता दूं कि अब मायानगरी में बैठने वाले लोगों को समझना पड़ेगा कि देश क्या चाहता है. अब ये नहीं चलेगा कि पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो हिरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम आक्रमणकारी के नाम पर रखोगे.

उन्होंने आगे कहा कि जिस बदतमीज लंगड़े आदमी ने हिन्दुस्तान आकर हमारी मां-बहनों का रेप किया आप लोगों को अपने बेटे का नाम रखने के लिए वहीं लफंगा मिला. अब इसे हीरो बनाओंगे तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे. ये नया भारत है. 

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget