एक्सप्लोरर

कांवड़ के साइड इफ़ेक्ट : नेशनल हाईवे पर 6 किलोमीटर पार करने में 1 घंटे का समय, लोग परेशान

Shravan Month 2025: यूपी में कांवड़ यात्रा के बीच प्रशासन की तरफ से हरिद्वार से मेरठ का रास्ता बंद किए जाने के बाद भारी जाम लगा हुआ है जिसे पार करने में लोगों को घंटों का समय लग रहा है.

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर इस वक्त भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है क्योंकि मेरठ-मुजफ्फरनगर प्रशासन ने हरिद्वार से मेरठ आने वाली साइड को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और ऐसे में हाईवे की एकमात्र खुली लेन से दोनों तरफ की गाड़ियां हरिद्वार से मेरठ की तरफ और मेरठ से हरिद्वार की तरफ से जा रही हैं, जिससे हाईवे पर 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.

जाम की वजह से गाड़ियां रुक-रुककर रेंगते हुए चल रहे हैं और सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है. जाम में सैकड़ो की संख्या में प्राइवेट चार पहिया गाड़ियां भी फंसी हैं, बस भी, दो पहिया वाहन भी और तो और सरकारी अधिकारियों की नीली बत्ती लगी गाड़ियां भी जाम में फंसी हैं.

बस चालक ने सुनाया दर्द
अपना दर्द सुनाते हुए एक बस चालक ने कहा कि 2 घंटे लग गए गाजियाबाद से मेरठ आने में अब यही हाल मेरठ से मुज़फ़्फ़रनगर के बीच बन गया है समझ नहीं आ रहा है क्या करें, दोपहिया वाहन चालक भी जाम से परेशान है और घर पहुंचने में पहले जो समय 15 मिनट का लगता था वो अब 1 घंटे का लग रहा है क्योंकि एक लेन पूरी तरह बंद है.मेरठ के भागवतपुरम, दौराला और मोदीनगर के बीच जाम की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है और गाड़ियां सड़क पर जस की तस खड़ी हुई है.

जहां मेरठ मुजफ्फरनगर प्रशासन ने एक तरफ की नेशनल हाईवे की सड़क कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए ब्लॉक की है तो आम जनता इस आस्था के जाम में फ़ंसी हुई है और दिक्कतों का सामना कर रही है. फिलहाल सड़कों पर मेरठ ट्रैफिक पुलिस जाम खाली करवाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी सिर्फ कावड़ यात्रा के 3 दिन हुए है और 21 जुलाई को शिवरात्रि है ऐसे में देखना होगा की अगले 7 दिन जनता के लिए किस तरह परेशानी वाले रहते हैं.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget