एक्सप्लोरर

Maharajganj News: महाराजगंज में मूसलाधार बारिश से टूटा महाव नाला, खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब

Maharajganj News: यूपी के महाराजगंज में पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण महाव नाले का पूर्वी छोर 10 मीटर टूट गया है जिससे मरम्मत में धांधली की पोल खुल गई है.

यूपी के महराजगंज और नेपाल में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से महाव नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. देवघट्टी निवासी रफीक के खेत में पूर्वी तटबंध करीब 10 मीटर टूट गया है.  इससे 50 एकड़ खेतों में पानी घुस गया. धान की फसल डूब गई है. इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया.

शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश से महाव के जलस्तर में वृद्धि होते ही पूर्वी तटबंध अचानक टूट गया. तटबंध पर दबाव से नाला देवघट्टी गांव के सामने टूट गया. क्षेत्र के किसान गोविंद, नरेश ने कहा कि महाव की सफाई के नाम पर हर साल खानापूरी की जाती है.

हर साल टूट जाता है तटबंध

 यही कारण है कि हर साल पानी का दबाव बढ़ने पर तटबंध टूट जाता है, जिससे फसल बर्बाद हो जाती है. इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ है. तटबंध टूटने से देवघट्टी, हरखपुरा, हरपुर, अमहवा, नरायनपुर सहित अन्य गांव के किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई. 

लोगों का आरोप है कि इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ है. महंगाई के इस दौर में किसी तरह से धान की रोपाई की गई. फसल कुछ ठीक हुई तो जलभराव हो गया. अधिक दिनों तक जलभराव रहा तो फसल खराब जाएगी. सिल्ट सफाई व तटबंध मरम्मत के नाम पर करोड़ों खर्च होने का कोई मतलब नहीं है.

सिंचाई विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि टूटे तटबंध की मरम्मत के लिए प्रयास जारी है. संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया जा चुका है. वहीं इस मामले में गहन जांच भी की जाएगी और लापरवाही में लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाएगा.

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर साल ऐसी स्थिति उत्पन्न होजती है जिससे कई सौ एकड़ फसलों में पानी घुस जाता है और लहलहाती फसलें पानी से बर्बाद हो जाती हैं. वहीं प्रशासन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget