एक्सप्लोरर

बहराइच जा रहे सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को प्रशासन ने रोका, जानें क्या बोले नेता प्रतिपक्ष

Bahraich Violence: सपा नेता ने कहा कि मेरी मांग है कि इस हिंसा की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी इसमें दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो. सीएम को भी उच्च स्तरीय मांग की चिट्ठी लिखेंगे.

Bahraich Violence Update: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बहराइच जाने से प्रशासन द्वारा रोका गया है. सपा नेता 12 बजे बहराइच पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने वाले थे, हालांकि लखनऊ से निकलने से पहले ही उन्हें रोक लिया गया. वहीं सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने बहराइच जाने की अनुमति न मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सपा नेता ने कहा कि यह सरकार की तानाशाही और मनमानी है.

वहीं सपा नेता ने कहा कि जिला प्रशासन ने कहा है कि हमारे आने से शांति-व्यवस्था में बाधा पैदा हो सकती है, जो ठीक नहीं है. हमसे उन्होंने अनुरोध किया है कि न आइए. मैं वहां जाना तो चाहता था पर अगर जाएंगे तो जिले के अंदर जाने नहीं देंगे, बॉर्डर पर रोक देंगे और अगर बॉर्डर पर रोक देंगे तो वहां अनावश्यक कन्फर्टेशन होगा. उन्होंने कहा कि हमको यह बताया गया है अगर दो-तीन बाद आते हैं तो ठीक रहेगा. 

उन्होंने बताया कि हमारे सेक्रेटरी ने कहा कि उनसे डीएम ने रिक्वेस्ट किया है दो-तीन दिन बाद आए तो ठीक रहेगा. दो-तीन दिन बाद जब हम जाएंगे तो हमें अनुमति दे या न दे पर हम जरूर जाएंगे. वहां हम जाते तो हम दोनों पक्षों के बीच में भी जाते और दोनों पक्षों का दुख दर्द समझते. 
यह घटना पुलिस की उदासीनता और लापरवाही के कारण हुई. हमने यही पढ़ा है कि पुलिस प्रशासन अगर चाहता तो यह घटना नहीं होती.

गिरफ्तारी देनी पड़े तब भी जाएंगे- माता प्रसाद पांडेय

सपा नेता ने कहा कि मेरी मांग है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी इसमें दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो. सीएम को भी उच्च स्तरीय मांग की चिट्ठी लिखेंगे, अगर 2 दिन बाद अब जाने की अनुमति नहीं मिलेगी तब भी जाएंगे चाहे गिरफ्तारी देनी पड़े तब भी जाएंगे.
इसके पहले भी एक बार जाने का प्रयास किया था पर तब एसपी ने रिक्वेस्ट किया था, अब आज दूसरी बार मना किया गया पर अब अगली बार कोई भी मना करे हम फिर भी जाएंगे.

एनकाउंटर नहीं हत्याएं हो रही हैं- माता प्रसाद पांडेय

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसकी गलती है, इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होना जरूरी है. एनकाउंटर के बारे में तो जो अखबारों में पढ़ा, वही जान रहे हैं पर जो भी हो रहा है वह किस स्तर तक सही है मैंने इसकी गंभीरता से जांच नहीं की. पर जहां तक एनकाउंटर की बात है यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि पकड़कर पैर में गोली मारने जैसा है. इस सरकार में बड़ी घटना ऐसी हो रही हैं और एनकाउंटर नहीं हो रहा है बल्कि हत्याएं हो रही हैं.

आरोपियों के घर पर अवैध निर्माण को नोटिस चस्पा

इसके साथ ही बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी मनमाने ढंग से जो चाहती है वह करती है. जो 3 दिन का समय दिया गया है, घर इतने दिनों से बना है तीन दिनों के अंदर कैसे कोई वहां से हट जाएगा उनको पर्याप्त समय देना चाहिए. बता दें कि बहराइच हिंसा के बीच प्रशासन की तरफ से आरोपियों के घर पर अवैध निर्माण को नोटिस चस्पा किया गया और उन्हें घर तीन दिन में खाली करने को कहा गया है.

सपा की बैठक में आपस में भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, फिर जमकर हुई तू तू मैं मैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget