एक्सप्लोरर

सपा की बैठक में आपस में भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, फिर जमकर हुई तू तू मैं मैं

Sisamau Bypoll 2024: सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में सपा नेता आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों की बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली.

Sisamau Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश के सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के अंदर का घमासान उस वक्त खुलकर सामने आ गया जब सपा की पीडीए की बैठक में दो विधायक अमिताभ बाजपेई और मोहम्मद हसन रूमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फजल महमूद से भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई. इस दौरान यूपी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत कई सांसद और विधायक के साथ सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी भी मौजूद थीं. 

बैठक के दौरान सपा के सिपहेसलार एक दूसरे से गर्म होने लगे और कुछ ही देर में ये बैठक सियासी दंगल में बदल गई. एक तरफ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी थे तो वहीं दूसरी तरफ से जिलाध्यक्ष फजल महमूद में मोर्चा संभाल रखा था. दोनों ओर से कटाक्ष और एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप किए जा रहे थे. कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष तमाशबीन बनकर सब देखते रहे. 

आपस में भिड़े सपा नेता
कानपुर में सपा के अंदर काफी समय से कलह देखने को मिल रही है. कभी जिलाध्यक्ष का खेमा कुछ बोलता तो विधायक अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी कुछ बोलते इसी बीच विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम को सपा ने सीसामऊ सीट से प्रत्याशी बनाया. लेकिन, यहां सपा के सिपाहियों को जीत से ज्यादा अपनी अपनी साख की चिंता दिखाई दे रही है. 


सपा की बैठक में आपस में भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, फिर जमकर हुई तू तू मैं मैं

शुक्रवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सीसामऊ सीट पर उपचुनाव की रणनीति बनाने पहुँचे थे. लेकिन, इस कार्यक्रम में महज फोटो ने विवाद पैदा कर दिया. जिस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था उसमें सपा के दोनों विधायक की तस्वीर नहीं थी. शुरुआत में तो उन्होंने इस बात को दरकिनार कर दिया लेकिन, मंच पर माइक से बोलते हुए सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद और विधायकों के बीच बहस होने लगी, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ तीखी बहस देखने को मिली. 

झगड़े की तस्वीरें भी आईं सामने 
सपा के अंदर की कलह की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. हालांकि अमिताभ बाजपेई ने इस झगड़े को महज विचारों का मतभेद बताया और सभी के एकजुट होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि कई बार भूलवश मुंह से कोई बात निकल भी सकती है. वहीं दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष ने भी पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की और कहा कि सबसे ऊपर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं. हो सकता है कुछ समझने में गलती हो गई हो लेकिन अब सब ठीक है. 

सपा नेता भले ही सबकुछ ठीक होने की बात कह रहे हों लेकिन अगर इस विवाद को नहीं सुलझाया गया तो पार्टी के अंदर कलह से उपचुनाव में सपा के लिए परेशानी हो सकती है. 

बहराइच हिंसा को लेकर क्या बोले स्थानीय हिंदू-मुस्लिम, चश्मदीदों ने बताया आंखों-देखा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget