एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की सबसे हॉट सीट वाराणसी के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन 14 प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सबसे हॉट सीट वाराणसी सीट पर नामांकन की प्रतिक्रिया शुरू हो गई. इस सीट से पीएम मोदी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं. वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग होगी.

UP Lok Sabha Elections 2024: सातवें चरण में चुनाव से पहले आज से उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई. इसमें देश की सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी भी शामिल है. आज नामांकन के प्रथम दिन प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां नामांकन के प्रथम दिन की अवधि समाप्त होने तक कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा. वहीं 2 अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल भी कर दिया.

वाराणसी लोकसभा सीट पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले ही दिन कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा. इसमें 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल भी किया. जिसमें सबसे पहले युग तुलसी पार्टी के कोली शेट्टी शिवकुमार और बहादुर आदमी पार्टी के अभिषेक प्रजापति ने पहले ही दिन नामांकन दाखिल कर दिया. इसके अलावा 55 ट्रेजरी चालान भी लोगों की तरफ से प्राप्त किया गया.

14 प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

वाराणसी के लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पर्चा प्राप्त करने वाले में भारतीय रिपब्लिकन पार्टी से विंध्याचल पासवान, संजय कुमार तिवारी, बहादुर आदमी पार्टी से अभिषेक प्रजापति, नरसिंह, राम कुमार जायसवाल, जन सेवा गोंडवाना पार्टी से अवचित राव शाम,  राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से पारसनाथ केसरी, भारतीय जवान पार्टी से दयाशंकर कौशिक, शंकर शर्मा, इंडियन नेशनल समाज पार्टी से सुनील कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अजय और जनादेश पार्टी से रणवीर सिंह संजोग का नाम शामिल हैं.

प्रथम दिन ही नामांकन के लिए मची होड़ 

आज नामांकन का प्रथम दिन रहा. यह नामांकन 14 मई तक चलेगा. प्रथम दिन ही प्रत्याशियों में नामांकन पर्चा खरीदने और दाखिल करने के लिए होड़ मची रही. हैदराबाद से लेकर मध्य प्रदेश और बिहार से लेकर देवरिया तक के प्रत्याशी वाराणसी की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित दिखे. वाराणसी सीट देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है. इस सीट से पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.इसके अलावा प्रमुख पार्टियों की माने तो 9 मई को बहुजन समाज पार्टी 10 मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और 14 मई को बीजेपी के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट पर सातवें चरण में चुनाव होगा. 

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: रात में बच्चों को खिलाया खाना और फिर रेलवेकर्मी ने पत्नी समेत की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget