एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: रात में बच्चों को खिलाया खाना और फिर रेलवेकर्मी ने पत्नी समेत की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

UP Suicide News: पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना में तैनात रामकृपाल कुशवाहा की पहली पत्नी की निधन के बाद उसने दूसरी शादी की थी. दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था.

UP Suicide Case News: यूपी के गोरखपुर में मंगलवार (7 मई) का एक रेलकर्मी ने पत्‍नी के साथ फंदे पर लटककर घर में ही जान दे दी. आपसी कलह में दोनों के सुसाइड करने की बात‍ सामने आ रही है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि आपसी कलह की वजह से दोनों ने सुसाइड किया है. देर रात दोनों बच्‍चों को खाना खिलाकर सुलाने के बाद दंपत्ति ने दूसरे कमरे में सुसाइड कर लिया. उन्‍हें दो मासूम बच्‍चों का भी ख्याल नहीं आया.

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के डेयरी कालोनी में मंगलवार की सुबह दंपत्ति की लाश घर में पुलिस ने फंदे पर लटकते पाई. रेलकर्मी और उसकी पत्‍नी की तरफ से आपसी कलह की वजह से आत्‍महत्‍या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना में तैनात रामकृपाल कुशवाहा (उम्र 38 वर्ष) की पहली पत्नी ममता का 2022 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था. पहली पत्नी की मौत के बाद रामकृपाल ने दो बच्‍चों की परवरिश के लिए 2023 में कुमकुम कुशवाहा (36 वर्ष) से दूसरी शादी कर ली.

मृतक ने की थी दूसरी शादी 

रामकृपाल और उनकी दूसरी पत्नी के बीच अक्‍सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. बच्‍चों की परवरिश को लेकर रामकृपाल अक्‍सर परेशान रहता था. पत्‍नी कुमकुम से बच्‍चों का ध्‍यान रखने के लिए कहता तो दोनों के बीच विवाद हो जाता. बताया जा रहा है कि रामकृपाल को लगता था कि कुमकुम उसके बच्‍चों 10 साल के बेटे और सात साल की बेटी का ख्याल नहीं रखती है. आस-पड़ोस के लोगों की मानें तो दोनों के बीच अक्‍सर विवाद होता रहा है.

विवाद के बाद रेलकर्मी उठाया खौफनाक कदम

सोमवार की रात भी रामकृपाल और उनकी दूसरी पत्नी कुमकुम कुशवाहा के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ. झगड़े के बाद रामकृपाल ने दोनों बच्चों को खाना खिलाया. इसके बाद बच्चे अपने कमरे में और रामकृपाल-कुमकुम अपने कमरे में सोने चले गए. रात में बच्चों को सुलाने से पहले रामकृपाल ने उनसे कहा था कि सुबह स्कूल छोड़ने चलेंगे, लेकिन सोमवार को रात में ही रामकृपाल और कुमकुम ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बच्चों को कमरे से कुछ आहट मिली तो उन्होंने जाकर देखा. माता-पिता को फंदे से लटका देखकर उन्होंने डेयरी कॉलोनी में ही रहने वाले चाचा को फोन किया. चाचा ने फोन कर तुरंत कुछ पड़ोसियों को मौके पर भेजा और खुद भी वहां पहुंचे. इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'उनके परिवार को काबा भाता है अयोध्या काशी नहीं', रामगोपाल यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget