एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से पीएम मोदी इस तारीख को कर सकते हैं नामांकन, बीजेपी ने की मेगा रोड शो की तैयारी

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी नेता की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी से 10 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है

PM Modi Nomination Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. इससे पहले 2014,  2019 में बड़ी जीत हासिल करने के बाद वह वाराणसी से ही सांसद चुनकर देश के प्रधानमंत्री बने थे . ऐसे में भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी मई के दूसरे सप्ताह 12 से 14 मई के बीच में नामांकन कर सकते हैं. वाराणसी में सातवें चरण में चुनाव है. 1 जून को वाराणसी में वोट डाले जाएंगे. 7 मई से 14 मई के बीच में नामांकन दाखिल होगा. चुनाव आयोग की तरफ से  15 मई को नामांकन की जांच और 17 मई तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है.

12 से 14 मई के बीच में दाखिल कर सकते हैं नामांकन 

भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय पदाधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी से 10 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. कुछ ही घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए अति आत्मविश्वास से बचते हुए रिकॉर्ड मतों से प्रधानमंत्री मोदी को जीत दिलाने के लिए आवाहन किया है. इसी क्रम में पदाधिकारीयों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 12-14 मई के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में नामांकन दाखिल कर सकते हैं. इसके अलावा नामांकन के दौरान संभावित मेगा रोड शो की भी तैयारी है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 - 2019 में भी वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ा था और नामांकन के दौरान उन्होंने बड़ा रोड शो किया था.

प्रस्तावकों की भी तैयार की जा रही सूची 

वाराणसी में अंतिम चरण 1 जून को वोट डाले जाएंगे. अभी तक यहां से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनावी मैदान में है. अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी में कब नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 से 14 मई के बीच में वाराणसी में नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नामांकन के दौरान पीएम मोदी के प्रस्तावकों कों लेकर भी मंथन लगातार जारी है और इसको लेकर सभी वर्ग और काशी के नामचीन हस्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. 

Mukhtar Ansari News: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बोले, 'मुख्तार अंसारी बीजेपी के गुंडों के खिलाफ लड़ते थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget