एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर भड़के यूपी के नेता, केशव मौर्य, ओपी राजभर ने किया करारा पलटवार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. विदेश दौरे पर राहुल ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो नेताओं को चुभ गईं.

उत्तर सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भड़क गए हैं. बता दें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जो भारत में नेताओं को नगंवार गुजरे.

बता दें राहुल ने अमेरिका के बॉस्टन स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का भी उल्लेख किया था.

राहुल के बयान पर यूपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब भारत की छवि को विदेश में धूमिल करने तक सीमित रह गई है. लोकतंत्र, संसद, न्यायपालिका, जाँच एजेंसियाँ और हिंदू संगठनों पर बार-बार अशोभनीय टिप्पणी कर वह देश की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुँचा रहे हैं. क्या कांग्रेस और राहुल गांधी को सत्ता वियोग ने इतना विचलित कर दिया है कि इनका उद्देश्य भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते करते अब केवल भारत को हर मोर्चे पर कमज़ोर बताना और दिखाना रह गया है.

UP DGP के बयान के बाद अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर कर दिया एक और बड़ा दावा, जानें- क्या कहा?

क्या बोले राजभर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर SBSP प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि- जब-जब राहुल गांधी जी विदेश जाते हैं तब-तब वह भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं. भारत की बदनामी करते हैं अगर उनको तकलीफ महाराष्ट्र से है तो उनको सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए. उन्हें बात यहां कहना चाहिए. लेकिन वह विदेश में जाकर भाषण दे रहे हैं..यह एक तरह से देश की तौहीन करना है.'

वहीं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया. राहुल ने विदेश में छात्रों से कहा था कि चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण है और महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई.मसूद ने कहा, राहुल जी ने सच बोला. अगर ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं और रिकॉर्ड नष्ट किए जा रहे हैं, तो ईवीएम हटाने चाहिए. अगर लोगों को आशंका है तो वो दूर होनी चाहिए. चुनाव प्रक्रिया पर कोई शक नहीं रहना चाहिए.

अनिल राजभर भी भड़के
उधर, योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने रायबरेली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर देश की प्रशंसा नहीं, बल्कि अपमान करते हैं. वह न सेना की तारीफ करते हैं, न देश के सिस्टम की. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के बावजूद वे लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं.उन्होंने दावा किया कि राहुल की बातों को देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती. राजभर ने कहा, देश में कोई उनकी बात नहीं सुनता, इसलिए वह विदेश जाकर देश को बदनाम करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget