एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में दबंगों का आतंक, RSS के पूर्व पदाधिकारी के बेटे को उतारा मौत के घाट

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में दबंगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व पदाधिकारी के बेटे की सरेआम हत्या कर दी गई है. दबंगों ने परिजनों के सामने बेरहमी से मार डाला.

कुशीनगर में कुबेरस्थान थाने के सेमरा गांव में पुराने विवाद में दबंगों ने RSS के पूर्व पदाधिकारी के पुत्र की निर्ममता से हत्या कर दिया. रास्ते में घात लगाकर बैठे दबंगों ने उत्कर्ष सिंह नामक व्यक्ति पर सारे शाम धारदार हथियार से हमला बोला. 

अचानक हमला होने के बाद घायल उत्कर्ष सिंह नामक व्यक्ति गांव में भागा जहां दबंगों ने पकड़ लिया और फिर एक गढ्ढे में दबाकर धारदार हथियार से उसका कान काटा, आंख फोड़ा और आधा जांघ भी काट दिया.

परिजनों के सामने मारते रहे दबंग

शोर सुनकर परिजनों के पहुंचने पर भी दबंग उसे मारते रहे. इसके बाद जब बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तब जाकर दबंग छोड़कर फरार हुए. इसके बाद उत्कर्ष सिंह को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. 

रात में ही एसपी संतोष कुमार मिश्र ने घटनास्थल का दौरा किया. सदर विधायक मनीष जायसवाल भी मर्चरी हाउस पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यहां का है पूरा मामला 

कुबेरस्थान थाने के सेमरा हरदो गांव के रहने वाले इंद्रजीत सिंह और सच्चिदानन्द यादव उर्फ लालाधर यादव का परिवार आमने सामने रहता है. छोटी छोटी बातों को लेकर अक्सर दोनों परिवार में विवाद होता रहता था. बीते दिन भी दोनों परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें इंद्रजीत के पुत्र उत्कर्ष सिंह से सच्चिदानंद उर्फ लालधर यादव, श्रीनिवास यादव, चन्द्रदीप यादव और ज्ञान यादव से जमकर कहासुनी हुई थी.इसके बाद गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था.

 इसके बाद उत्कर्ष सिंह गांव के नजदीक कठकुइयां बाजार चले गए. वहां से लौटते समय गांव के बाहर अचानक उनपर पर सच्चिदानंद उर्फ लालधर यादव, श्रीनिवास यादव,चंद्रदीप यादव और ज्ञान यादव ने हमला बोल दिया. मृतक के परिजनों की मानें तो उक्त लोगों ने फरसा और चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद उत्कर्ष भागकर गांव में पहुंच गया लेकिन चारों लोगों ने पकड़ लिया और गांव के बीच में एक गढ्ढे में गिराकर धारदार हथियार से मारने लगे. 

दबंगों ने युवक का काटा कान

दबंगों ने उत्कर्ष सिंह का कान काट लिया और एक आंख भी फोड़ने के साथ शरीर के कई जगह पर धारदार हथियार से प्रहार किया. पहले तो गांव के अन्य लोग समझ ही नहीं पाए लेकिन जब लोगों को पता चला तो लोगों ने दौड़ा लिया. इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण उत्कर्ष सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 सरे शाम हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. एसपी संतोष कुमार मिश्र ने देर रात में घटना स्थल का दौरा करके घटना की जानकारी ली.भाजपा के सदर विधायक मनीष जायसवाल और RSS संगठन से जुड़े लोग भी मर्चरी हाउस पहुंच गए.

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है जिसमें उत्कर्ष सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई है घटना में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget