एक्सप्लोरर

कानपुर में गूगल मैप की टीम को चोर समझकर पीटा, पुलिस ने कर्मचारियों को बचाया

Kanpur News: यूपी के कानपुर में कच्छा चोर गैंग की वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है जिसकी वजह से ग्रामीणों ने गूगल मैप का डेटा सेव करने पहुंचे कर्मचारियों को चोर समझकर हंगामा काटा है.

कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां बिरहर चौकी क्षेत्र के मोहलिया गांव में गूगल मैप के लिए सड़क का डेटा सेव करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया. जिसके बाद उन्हें घेरकर जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया.

बीते चार दिनों से इलाके में सक्रिय कच्छा-बनियान गिरोह की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने गूगल मैप की कार को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों को शक था कि ये लोग ही चोरी की घटनाओं में शामिल हैं. 

गैंग ने अब तक दिया कई वारदातों को अंजाम

हाल ही में गैंग ने बंदूक के बल पर कई वारदातें की हैं और अब तक पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. ऐसे में गूगल मैप की कार को देखकर गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कार समेत कर्मचारियों को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने जांच में पाया कि कार में बैठे लोग गूगल मैप के कर्मचारी हैं, जो इलाके का रूट डेटा अपडेट करने आए थे. बाद में कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पुलिस ने ग्रामीणों से की अपील

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. साथ ही पुलिस ने गूगल मैप के प्रतिनिधियों को भी सलाह दी कि भविष्य में जब भी टीम ऐसे सर्वे के लिए गांव में जाए तो स्थानीय थाना, चौकी और ग्राम प्रधान को पहले सूचना दे, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न हो.

गौरतलब है कि बीते चार दिनों से साढ़ इलाके में कच्छा-बनियान गिरोह सक्रिय है. यह गैंग बंदूक के बल पर चोरी की वारदातें कर रहा है और अब तक कई घरों को निशाना बना चुका है. पुलिस लगातार तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस वजह से ग्रामीणों में दहशत और गुस्सा दोनों बना हुआ है.

Input By : अशोक सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
यूपी में डिजिटल संसाधनों से अपडेट होंगे शिक्षक, 4 गाइड वीडियो तैयार
यूपी में डिजिटल संसाधनों से अपडेट होंगे शिक्षक, 4 गाइड वीडियो तैयार

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget