एक्सप्लोरर

Road Accident: कासगंज में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 15 की मौत, कई घायल, 4 बच्चों की हालत गंभीर

Kasganj Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज में श्राद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई. इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.

Kasganj Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई है. इस हादसे में 15 की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में चार बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. ये हादसा उस वक़्त हुआ जब श्रद्धालु माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. 

ख़बर के मुताबिक ये हादसा पटियाली थाना क्षेत्र के दरियाबगंज इलाके में हुआ है, जब श्रद्धालुओं से भरी ये ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई. इस ट्राली में चालीस से ज़्यादा लोग सवार थे और शनिवार सुबह माघी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. 

हादसे के बाद मची चीख पुकार
इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे. जिसके बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई और  लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. 

सीएम योगी ने किया मुआवज़े का एलान
कासगंज सड़क हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया, सीएम ने हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद देने का एलान किया है और गंभीर घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी.  

प्रयागराज में भी पलटी बस
वहीं दूसरी तरफ़ एक हादसा यूपी के प्रयागराज में भी देखने को मिला जहां,  हंडिया थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर दो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में एक बस असंतुलित होकर पलट गई. ये हादसा लेसर गांव के समीप हुआ. ये बस दिल्ली के आनंद विहार से झारखंड हजारीबाग जा रही थी. 

प्रयागराज में हुए हादसे में भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा लाया गया है. इनमें से कुछ की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है. हंडिया थाना पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.

UP Politics: पीएम मोदी की BHU जनसभा पर गायिका नेहा सिंह राठौर का तीखा तंज, कहा- 'ऐसे कैसे चलेगा चौकीदार जी?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget