एक्सप्लोरर

भोपाल जा रही वंदेभारत में बीजेपी विधायक के समर्थकों ने की मारपीट, सामने आई ये वजह

Jhansi News: दिल्ली से चलकर भोपाल जा रही वंदे भारत ट्रेन में सीट बदलने को लेकर बुजुर्ग के साथ बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट के आरोप लगे हैं. इन आरोपों को विधायक ने सिरे से खारिज कर दिया है.

Jhansi News: दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्ज़क्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. जिसकी शिकायत x पर की गई है.

वहीं इस मारपीट का आरोप झांसी से भाजपा के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के साथियों पर लगाया गया है. इस मामले में बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि वह लिखित में अपना पक्ष रखेंगे, इसके साथ ही झांसी जीआरपी में मामला दर्ज करा दिया.

दिल्ली से झांसी जा रहे थे विधायक
ट्रेन क्रंमांक 20172 वंदे एक्सप्रेस के एक्ज़क्यूटिव कोच के E-2 में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे. कोच में सीट नम्बर 8 राजीव सिंह पारीछा, उनकी पत्नी कमली सिंह की सीट नम्बर 50 और बेटे श्रेयांश सिंह की सीट नम्बर 51 थी.

विधायक पर आरोप है कि ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए और इसी कोच के सीट नम्बर 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ मारपीट कर दी. जब तक कोई कुछ करता सिग्नल होने के कारण ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई.

पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
इसी बीच मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पूर्व पवई विधायक मुकेश नायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिकायत करते हुए यात्री के साथ मारपीट का आरोप झांसी से भाजपा के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समथकों पर आरोप लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं.

पूर्व विधायक मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा है कि वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नम्बर सीट एक्सचेंज करने से इंकार किया, बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर पीटा. जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा. इस पूरे मामले पर भाजपा के बबीना से विधायक राजीव सिंह परीछा से बात की गई तो विधायक का कहना है कि हम अपना पक्ष लिखित रूप से रखेंगे. राजीव सिंह ने पूरी तरह से इन सभी आरोपो को नकारा है और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है.

Input By : पुष्पेन्द्र सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget