एक्सप्लोरर

UP Ka Mausam: आज गोंडा, अयोध्या सहित 6 शहरों में अत्याधिक बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम

UP News: आईएमडी की तरफ से यूपी के 6 जिलों में अत्याधिक भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा और अयोध्या में अत्याधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में जारी बारिश और बाढ़ के कहर बीच लोगों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से आज शनिवार (9 अगस्त 2025) पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 9 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

आईएमडी लखनऊ की तरफ से यह भी बताया गया कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, साथ ही वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है.

यूपी के छह जिलों में अत्याधिक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के 9 अगस्त को लेकर अनुमान के मुताबिक, खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा और अयोध्या में अत्याधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, श्रावस्ती, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर और संत रविदास नगर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर सहित यूपी के कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं. शासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Mau News: यूपी के मऊ में शिक्षक भर्ती घोटाला, 42 फर्जी शिक्षक समेत 72 नामजद और 14 अज्ञात पर मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget