एक्सप्लोरर

बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi News In Hindi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 1KG हेरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह उत्तर प्रदेश के बरेली, शामली और सहारनपुर से दिल्ली-एनसीआर तक हेरोइन की सप्लाई करता था.

दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी पर की अहम कार्रवाई

दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को 22 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात ड्रग तस्कर फईम बेग दिल्ली के आनंद विहार रेलवे अंडरपास के पास बड़ी खेप देने आने वाला है. इसके बाद पुलिस की टीम ने वहां जाल बिछाया और फईम बेग को उसके साथी कय्यूम खान के साथ दबोच लिया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से काफी मात्रा में हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए. इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा

दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान फईम बेग ने खुलासा किया कि वह बरेली के अपने गांव पाडेरा से हेरोइन लेकर दिल्ली, शामली और सहारनपुर में सप्लाई करता था. इसके बाद पुलिस टीम ने बरेली में छापेमारी कर 27 फरवरी को आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया. आमिर खान की निशानदेही पर उसके खेत से 301 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक आमिर खान पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े तीन मामलों में शामिल रहा है और इस पूरे गिरोह का अहम सदस्य है.

दिल्ली पुलिस की मामले में जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से कुल एक किलो हेरोइन बरामद हुई है. मामले में अभी जांच जारी है और गिरोह के बाकी सदस्यों तथा सप्लाई के मुख्य स्रोत की तलाश की जा रही है.

भीम मनोहर 20 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे हूं. यूपी के बरेली की गतिविधियों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजित मुद्दों पर लिखते रहे हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget