एक्सप्लोरर

CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला

Aligarh News In Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना सलीम के खिलाफ अलीगढ़ में करणीसेना के लोगों ने प्रदर्शन किया. साथ ही मौलाना पर कार्रवाई की मांग की.

बिहार के मौलाना सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में अलीगढ़ में करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया. करणी सेना के पदाधिकारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला दहन किया. साथ ही मौलाना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि मौलाना सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. जिसके विरोध में आज करणी सेना के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के लोगों ने नारेबाजी करते हुए मौलाना सलीम के खिलाफ नारेबाजी की.प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

'जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना निंदनीय'

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है, इससे समाज में तनाव पैदा हो सकता है. करणी सैनिकों का कहना था कि इस प्रकार की बयानबाजी से देश का माहौल खराब होता है और समाज में अनावश्यक विवाद खड़े होते हैं.

करणी सेना के लोगों ने फूंका मौलाना का पुतला

विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम का पुतला दहन किया और प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है. इसलिए प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

'किसी व्यक्ति को आपत्तिजनक टिप्पणी करने का नहीं अधिकार'

इस पूरे मामले को लेकर करणी सेना के ब्रज प्रांत प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है और इससे समाज की शांति और सौहार्द प्रभावित होता है. आशीष चौहान ने कहा कि करणी सेना ऐसे बयान को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

मौलाना पर सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौलाना सलीम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी करने से पहले सौ बार सोचे. उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी.

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौलाना सलीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इस तरह की बयानबाजी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता के द्वारा ज्ञापन प्राप्त किया गया है,उसे आगे उचित कार्यवाही के लिए भेजने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget