एक्सप्लोरर

UP News: हमीपुर में पत्नी ने पति को काल के गाल से निकाला, साड़ी बांध कुएं में कूदकर बचाई जान

Hamirpur News: हमीरपुर में पति-पत्नी के बीच का विवाद गहरा गया. गुस्से में पति ने जान देने की ठान ली. पति को कुएं में छलांग लगाते हुए ग्रामीणों ने देख लिया. ऐसे में पत्नी ने जान की परवाह नहीं की.

UP News: हमीरपुर में महिला ने जान की परवाह न करते हुए पति की जान बचाने का साहसिक काम किया है. पत्नी के साहस को लोग सलाम कर रहे हैं. बुधवार की सुबह पति ने 35 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी थी. खुदकुशी की कोशिश का कारण घरेलू कलह बताया गया. पति को कुएं में छलांग लगाते पत्नी ने देख लिया. महिला ग्रामीणों की मदद से कुएं में उतरी. कुएं में उतरने के बाद उसने पति को साड़ी से बांधा. ग्रामीणों ने साड़ी को खींचकर बाहर निकाल लिया. पति को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा गया है.

महिला ने जान की नहीं की परवाह

गिरने की वजह से पति के कमर में गहरी चोट आई है. मामला कुरारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर का है. मजरा परसी का डेरा निवासी 35 वर्षीय हंसकुमार का पत्नी गुड्डो से आज विवाद हो गया. दंपति में विवाद का कारण घरेलू कलह बताया गया. दोनों के बीच विवाद ज्यादा गहरा हो गया. गुस्से में पति घर से बाहर निकलकर सूखे कुएं में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने हंसकुमार को कूदते देख लिया. उन्होंने शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर ली. कुएं के पास भीड़ लग गई.

गहरे कुएं से पति को निकाला बाहर

35 फीट गहरे कुएं में उतरने की किसी को हिम्मत नहीं हो रही थी. लोग तमाशबीन बने हुए थे. कुएं में जहरीली गैस का डर ग्रामीणों को सता रहा था. पत्नी ने साहस दिखाते हुए खुद कुएं में उतरने का फैसला लिया. पति की जान बचाने को गुड्डो कमर में रस्सी बांधकर नीचे उतर गई. कुएं में उतरने के बाद महिला ने घायल पति का कमर साड़ी से बांधा. ऊपर खड़े ग्रामीणों ने धीरे-धीरे हंसराज को कुएं से खींच लिया. तब तक घटना की सूचना पुलिस तक की भी पहुंच चुकी थी. कुरारा पुलिस मौके पर पहुंच गई. कुएं से निकलने के बाद घायल हंसराज को सीएचसी कुरारा भेजा गया. बताया जा रहा है कि पति के कमर में गंभीर चोट आई है. महिला की बहादुरी के चर्चे जिले भर में हो रहे हैं. 

Mahashivratri 2024: यूपी के इस मंदिर में स्थापित हैं तीन शिवलिंग, हर साल महाशिवरात्रि पर लगता है मेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget