एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के वापसी की मांग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जिला कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश प्रदर्शन किया. किसानों और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग की. राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

ग्रेटर नोएडा जेवर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित  अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी और किसानों के शोषण के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने सोमवार को जेवर तहसील पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन प्रशासनिक दमन के विरोध और जनसमस्याओं की अनदेखी को लेकर किया गया.

प्रदर्शन की शुरुआत जेवर नगर के मुख्य चौराहे से हुई जहां कार्यकर्ता झंडे और बैनर के साथ एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर तक पहुंचे. इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने किया.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अजय राय ने वाराणसी में जनता की समस्याओं को उजागर किया, लेकिन सरकार की असहिष्णुता के चलते उन पर और अन्य नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए. उन्होंने कहा यह न सिर्फ लोकतंत्र का गला घोंटना है, बल्कि काशीवासियों का भी अपमान है. कांग्रेस एक जिम्मेदार दल है और जनहित में आवाज उठाना उसका दायित्व है.

जेवर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूबेदार सतपाल सिंह ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि औद्योगिक प्राधिकरणों द्वारा किसानों की जमीनों को जबरन अधिग्रहित किया जा रहा है. एयरपोर्ट के नाम पर उन्हें विस्थापन झेलना पड़ रहा है और सरकार समाधान की बजाय मौन है.

जन आंदोलन की दी चेतावनी 
नगर अध्यक्ष राजू राव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस इस विरोध को बड़ा जनआंदोलन बनाएगी. प्रदर्शन के समापन पर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी तनुजा निगम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं आलोक गौड़, सूबेदार सतपाल सिंह, मुकेश शर्मा, डॉ. रघुराज शर्मा, राजकुमार शर्मा, रीमा नैयर, अमित श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक शोषण, किसानों की अनदेखी और लोकतांत्रिक विरोध पर प्रतिबंध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget